जबलपुर

मवेशियों की सड़क, देखें वीडियो

प्रशासन के सारे दावे फेल, नहीं दिखाई दे रही हांका गैंग

जबलपुरMar 06, 2019 / 03:52 pm

manoj Verma

प्रशासन के सारे दावे फेल, नहीं दिखाई दे रही हांका गैंग

जबलपुर। शहर के मुख्य मार्ग, कॉलोनी क्षेत्र सहित बाजारों में मवेशियों के जमघट से यातायात तो प्रभावित हो ही रहा है लेकिन यहां इनकी धमाचौकड़ी से अनायास लोग चपेट में आ रहे हैं। मवेशियों को हटाने के लिए नगर निगम ने हांका गैंग लगा रखी है लेकिन हकीकत यह है कि यह गैंग कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है, जिससे शहर के हर क्षेत्र में सड़क पर मवेशियों की मौजूदगी देखी जा सकती है।
शहर के बल्देवबाग, दमोहनाका, निवाडग़ंज, राइट टाउन, घमापुर आदि एेसे क्षेत्र हो गए हैं, जहां सुबह से ही सड़कों पर मवेशी पहुंच जाते हैं। कुछ जगहों पर शाम होते ही इनकी मौजूदगी रहती है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि ये जानवर आसपास के ही हैं, जो रात होते ही गायब हो जाते हैं। इनकी वजह से यहां ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है। कई बार यह स्थिति होती है कि इन मवेशियों की दौड़-भाग से वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
पहले हो चुका हादसा
बल्दवेबाग से निवाडग़ंज के बीच एक मवेशी वाहन से टकरा गया था, जिसमें एक व्यक्ति आ गया था। लोगों ने बमुश्किल उसकी जान बचाई थी और उसे अस्पताल भेजा था। इसी तरह करीब एक हफ्ते पहले की बात है, जब बाजार करने दो महिलाएं पहुंची थी। वे दुकान से सामान ले रही थीं तभी एक मवेशी ने उनके थैले में मुंह मारा, जिससे वे दुकान के काउंटर पर गिर गई थीं।
२२ लाख का ठेका
नगर निगम ने हांका गैंग के नाम पर 22 लाख का ठेका दिया हुआ है। इसमें कैटल वेन भी शामिल है। हांका गैंग का दावा है कि वे रात के समय मवेशी पकड़ते हैं लेकिन रात के समय एक-दो मवेशी पकड़कर वे खानापूर्ति कर रहे हैं।
ये कहते हैं नागरिक
यहां सुबह से ही मवेशी पहुंच जाते हैं। इन्हें भगाना पड़ता है तभी ग्राहकी चला पाते हैं।
दिवाकर
इन मवेशियों को एक युवक लोग शाम को ले जाता है, दिन भर ये सड़क पर ही रहते हैं।
संजय
हांका गैंग कभी आती ही नहीं है। करीब एक वर्ष पहले आई थी लेकिन उसके बाद उसका पता ही नहीं।
महेन्द्र
 

संबंधित विषय:

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.