जबलपुर

सीसीटीवी लाइव वीडियो: बीच सड़क बाइक सवारों ने महिला को लूटा

सीसीटीवी लाइव वीडियो: बीच सड़क बाइक सवारों ने महिला को लूटा

जबलपुरJun 27, 2022 / 05:36 pm

Lalit kostha

CCTV Live Video

जबलपुर। शहर में चोर उचक्कों व बदमाशों में पुलिस का भय लगभग समाप्त सा दिखाई दे रहा है। आए दिन हो रहीं हत्याएं, मारपीट, चाकूबाजी से आमजन सहम कर रह गया है। वहीं लूट और चोरी की वारदातों ने भी पुलिस के सामने खुली चुनौती दी है। ताजा मामले वायरल हो रहे वीडियो का है। जिसमें एक महिला के साथ बीच सडक़ पर खुलेआम बाइक सवारों ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया है।

जानकारी के अनुसार अधारताल थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोक नगर में दो महिलाएं अपने घर जा रहीं थीं। तभी पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उनके हाथ से पर्स छीन लिया, महिला कुछ समझ पाती इसके पहले बाइक सवार वहां से भाग निकले। पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला के अनुसार पर्स में नगदी व मोबाइल रखा हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय निवासियों में इस घटना के बाद दहशत है, लोग बाहर निकलने से पहले अपने साथ ले जा रहे सामान की सुरक्षा की चिंता भी कर रहे हैं।

सूने मकान का ताला तोडकर चोरी
थाना विजयनगर में देर रात स्मिता बारकल्ले उम्र 35 वर्ष निवासी कचनार सिटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति आर्मी से रिटायर्ड होने के बाद कृषि उपज मंण्डी केवलारी सिवनी में एकाउण्टटेण्ट के पद पर पदस्थ हैं। दिनांक 26-6-22 को लगभग 12 बजे रविवार होने से बच्चे एवं सास साथ में फ्लेट में ताला लगाकर मामाजी के यहां रतन नगर गढ़ा गये थे। वहां से शाम लगभग 7 बजे घर वापस आये देखा दरवाजे में लगा ताला नहीं था। अंदर जाकर देखे आलमारी खुली पड़ी थी सामान बिखरा पड़ा था। चैक करने पर आलमारी के लाॅकर में रखे सोने की ज्वेलरी जिसमें 2 जोड़ी बाले, 2 मंगलसूत्र , 1 लाकेट, 1 सोने का टुकड़ा, नगदी 30 हजार रूपये एवं 2 एटीएम कार्ड गायब थे कोई अज्ञात चोर दिन में ताला तोड़कर घर में घुसकर सोने के जेवर एव नगदी चोरी कर ले गया है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.