scriptनव वर्ष पर अनूठा योग, हर तरफ मनेगा उत्सव | chaitra navratri 2018 hindu nav varsh and chetri chandra 2018 | Patrika News

नव वर्ष पर अनूठा योग, हर तरफ मनेगा उत्सव

locationजबलपुरPublished: Mar 16, 2018 08:52:51 pm

Submitted by:

deepankar roy

शहर में सज रहे देवालय, हिन्दू नववर्ष के साथ मनाया जाएगा गुड़ी पड़वा और चेट्रीचंड महोत्सव

chaitra navratri 2018 hindu nav varsh and chetri chandra 2018,chetri chandra 2018 date,hindu nav varsh ki shubhkamnaye,hindu nav varsh 2018 calendar,Navratri,Navratri 2018,chaitra navratri,chaitra navratri 2018,navratri,navratri 2018 ,Navratri 2018 Date ,Chaitra Navratri 2018 ,Ghat Sthapna,Jabalpur,

chaitra navratri 2018 hindu nav varsh and chetri chandra 2018

जबलपुर। हिन्दू नववर्ष पर अनूठा योग है। चैत्र नवरात्र पर शनिवार को मां दुर्गा की नौ दिनों तक उपासना की शुरुआत होगी। इसके लिए शहर में देवी दरबार सज गए हैं। शक्ति पीठ और देवालयों से लेकर घरों में विशेष पूजन-अनुष्ठान की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही शनिवार को चेट्रीचंड महोत्सव की तैयारियां चल रही है। इन पर्वों के अनूठे संगम के कारण शनिवार को हर तरफ उल्लास और उत्सव होगा। इस दौरान भव्य शोभायात्रा के साथ ही विभिन्न संस्थाओं द्वारा समारोह आयोजित किए जाएंगे।

आतिशबाजी और देवी जागरण
चैत्र नवरात्रि व नव वर्ष के शुभारंभ अवसर पर मालवीय चौक मित्र मंडल ने शनिवार को देवी जागरण व भजन संध्या का आयोजन किया है। रात 9 बजे कार्यक्रम शुरू होगा। आयोजन समिति के प्रमुख संदीप जैन ने बताया देवी गीत गायक मनीष अग्रवाल(मोनी) सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। आतिशबाजी कर विक्रम संवत २०७५ का स्वागत किया जाएगा।

हास्य से लेकर वीर रस छलकेगा
हिन्दू उत्सव समिति के तत्वावधान में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शनिवार को 7.30 बजे सिविक सेंटर वंदे मातरम चौक में कवि सम्मेलन किया गया है। आयोजन समिति के संयोजक शरद अग्रवाल ने बताया की इसके पूर्व अन्तरराष्ट्रीय ख्याति लब्ध श्याम बैंड द्वारा सुमधुर स्वर लहरियां बिखेरेगा। कवि सम्मेलन में डॉ. सुरेन्द्र दुबे (छत्तीसगढ़), श्रीकांत षर्मा (देहरादून उत्तराखंड), डॉ. अर्जुन सिसोदिया (दिल्ली), हेमन्त पांडे (कानपुर उ.प्र.), अनिल अग्रवंशी (हरियाणा), अब्दुल अयुब गौरी (जयपुर राजस्थान), अखिलेष द्विवेदी (इलाहाबाद उ.प्र.) अपनी काव्य रचनाओं का पाठ करेंगे। इस दौरान अखिलेश दीक्षित, संजय गुप्ता, अंजु भार्गव, एड प्रदीप गुप्ता मौजूद थे।

एेसे बना सबका पर्व
सम्राट विक्रमादित्य ने देश के सम्पूर्ण कर्ज चाहे किसी भी व्यक्ति पर हो स्वयं चुकाकर ‘विक्रम सवंतÓ की शुरुआत की
प्राचीन विक्रम संवत का इसी दिन हुआ शुरू
भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना शुरू की
शक्ति का आराधन पर्व चैत्र नवरात्रि शुरू होगी
भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक भी इसी दिन हुआ
धर्मराज युधिष्ठिर का राज तिलक हुआ था
-गुरू अमरदास का गुरूगद्दी पर्व
-१४ मार्च को नानकशाही कैलेंडर की शुरुआत हुई
-संत झूलेलाल का अवतरण दिवस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो