scriptचैत्र नवरात्रि से पहले इन राशियों का बदलने वाला है भाग्य, देखें राशिफल | Chaitra Navtratri vishesh rashifal, see horoscope | Patrika News

चैत्र नवरात्रि से पहले इन राशियों का बदलने वाला है भाग्य, देखें राशिफल

locationजबलपुरPublished: Mar 30, 2019 11:43:26 pm

Submitted by:

abhishek dixit

चैत्र नवरात्रि से पहले इन राशियों का बदलने वाला है भाग्य, देखें राशिफल

27 march 2019 ka rashifal

horoscope,remedies for negative venus in horoscope,horoscope in hindi,sun planet in horoscope,weekly horoscope predictions,Zodiac sign weekly horoscope Prediction,Weekly Horoscope,weekly horoscope in hindi,

मेष
श्रवण नक्षत्र में आरंभ सप्ताह राजकीय कार्य को संपादित करवाएगा। सम्मान के योग बनेंगे। व्यापारियों के लिए लौह उद्योग में लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा में पदोन्नति के साथ आर्थिक प्रगति होगी। महिला तथा छात्रवर्ग को संघलोक सेवा आयोग से संबंधित सेवा के अवसर मिल सकते हैं।

वृष
भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति का मामला सुलझने का योग है। धैर्य रखें। व्यापारियों के लिए रत्न संबंधित व्यवसाय लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा में प्रगति व परिवर्तन का योग। महिला तथा छात्रवर्ग को डिजिटल वल्र्ड में योग्यतानुसार अलग-अलग अवसर।

मिथुन
अस्थिरता के साथ सप्ताह की शुरुआत होगी। विवादों से बचने का प्रयास करें। बुधवार से स्थिति में अनुकूलता। व्यापारियों के लिए गुरु, शुक्रवार खास लाभप्रद रहेंगे। नौकरीपेशा में कनिष्ठ वर्ग से जद्दोजहद होगी, सावधानी रखें। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रयासों के तरीकों में परिवर्तन करना होगा।

कर्क
प्रतिष्ठा तथा भाई-बहनों के सहयोग से रूके कार्यों की गति बढ़ेगी। उच्च पद की प्राप्ति का योग है। जिम्मेदारी का दायरा बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए संबंधित व्यवसाय में आंशिक फेरबदल करना होगा। नौकरीपेशा में पद तथा स्थान के ऐच्छिक चयन के योग। महिला तथा छात्रवर्ग को लाभ ।

सिंह
संबंधों में तनाव का समय है। बुधवार की शाम से कार्य की गति तथा अनुकूल परिस्थितियां लाभ देगी। व्यापारियों के लिए सोना तथा जेवरात से संबंधित व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा। नौकरीपेशा में वर्चस्व बढ़ता हुआ दिखाई देगा। महिला तथा छात्रवर्ग को शासकीय सेवाओं में अवसर।

कन्या
मित्र तथा संबंधियों के माध्यम से नए व्यवसाय की शुरुआत हो सकती है। समय तथा भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापारियों के लिए व्यवसाय को बढ़ाने वाला समय है। नौकरीपेशा में शैली परिवर्तन से नीतिगत लाभ मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रोबेशनरी सेवाओं में अवसरों की वृद्धि।

तुला
स्वयं को परखने का प्रयास करें। योग्यताओं को बढ़ाने की कोशिश करें। विशेष व्यवसाय के लिए सोच समझकर निर्णय लें। नौकरीपेशा में परिश्रम का लाभ बतौर योग्यता न मिलने से अस्थिरता रहेगी। महिला तथा छात्रवर्ग का वैदेशिक शिक्षाओं में बाहरी अवसरों के योग।

वृश्चिक
पुराने लाभ के मिलने का समय है। प्रतीक्षित अवसर की प्राप्ति का योग है। आंशिक तौर पर प्रयास करें। व्यापारियों के लिए गैर जैविक फसलों का बाजार लाभ दे सकता है। नौकरीपेशा में अलग स्थान पर प्रयास कर सकते हैं। महिला तथा छात्रवर्ग को स्कूल प्रशासन में योग्यतानुसार अवसरों की प्राप्ति।

धनु
धीरे-धीरे परिस्थितियों का पक्ष में होना उत्साह में वृद्धि कराएगा। उधार का धन इस सप्ताह प्राप्त हो सकता है। लेन-देन के मामलों का ध्यान रखें। व्यापारियों के लिए परंपरागत सौदे लाभकारी रहेंगें। नौकरीपेशा में योग्यता का लाभ मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को डिफेंस सर्विसेस में अवसर।

मकर
नई ऊर्जा तथा कार्य की गति उत्साहवर्धन करेगी। परिश्रम तथा संबंधों का लाभ मिल सकता है। व्यापारियों के लिए कच्चा लोहा व प्लास्टिक से संबंधित व्यापार लाभ देगा। नौकरीपेशा में इच्छित पद की प्राप्ति का योग। महिला तथा छात्रवर्ग को ऑटोमोबाईल इंजीनियरिंग में अवसर।

कुंभ
दो दिन समय थोड़ा कमजोर रहेगा। लाभ तथा आर्थिक पक्ष के लिए सप्ताह मध्य की प्रतीक्षा करें। परिजनों का व्यवहार मध्य के बाद अनुकूलता देगा। व्यापारियों के लिए गुरुवार विशेष शुभ। नौकरीपेशा में परिवर्तन का मन बनेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को टेक्नॉलॉजी में अलग-अलग अवसर।

मीन
पारिवारिक आयोजन होने से समस्या का निवारण होगा। अविवाहितों के लिए विवाह के योग आएंगे। व्यापारियों के लिए टर्मरिक ऐक्सपोर्टेशन का व्यवसाय अगले महीने के लिए श्रेष्ठ रहेगा। नौकरीपेशा में सफ लता व पद वृद्धि। महिला तथा छात्रवर्ग को इच्छित व प्रतीक्षित सेवाओं के योग बनेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो