script

चंद्रमा के दर्शन से चमक सकती है किस्मत, दूर होंगे दुर्भाग्य के योग: पंचांग

locationजबलपुरPublished: Feb 25, 2020 09:52:42 am

Submitted by:

Lalit kostha

चंद्रमा के दर्शन से चमक सकती है किस्मत, दूर होंगे दुर्भाग्य के योग: पंचांग

chandra.png

चंद्रमा तेज चमकेगा मकर राशि का भाग्य

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441 , मु.मास : जमादि उल , उस्सानी 30, अयन : उत्तरायण, ऋतु : शिशिर ऋतुु , मास : फाल्गुन, पक्ष : शुक्ल पक्ष,
तिथि – सूर्योदय से अर्धरात्रि 01.39 मि. तक भद्रा संज्ञक द्वितीया तिथि रहेगी पश्चात जया संज्ञक तृतीया तिथि लगेगी। द्वितीया को ब्रह्मा की पूजा करके ब्रह्मचारी ब्राह्मण को भोजन कराने से मनुष्य सभी विद्याओं में पारंगत हो जाता है। तृतीया तिथि में धन के स्वामी कुबेर का पूजन करने से मनुष्य निश्चित ही विपुल धनवान बन जाता है तथा क्रय-विक्रयादि व्यापारिक व्यवहार में उसे अत्यधिक लाभ होता है।
योग- सूर्योदय से प्रात: 08.45 मि. तक सिद्ध योग रहेगा पश्चात साध्य योग लगेगा। सिद्ध योग के स्वामी कार्तिकेय माने जाते हैं जबकि साध्य योग के स्वामी सावित्री देवी मानी गई हंै।
विशिष्ट योग- सिद्ध एवं साध्य दोनों ही योग लाभदायी होते हैं जिनमे कोई भी कार्य किेए जा सकते हैं। इन दोनों योगों में किए गए कार्य के सफल होने की प्रबल संभावना रहती है।
करण- सूर्योदय से दोप. 12.27 मि. तक बालव नामक करण रहेगा पश्चात कौलव नामक करण लगेगा। इसके पश्चात तैतिल नामक करण लगेगा।

chandra darshan

नक्षत्र- सूर्योदय से सायं: 07.09 मि. तक उग्र क्रूर पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा पश्चात धु्रव स्थिर उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र लगेगा। मकान, दुकान, मठ, मंदिर, रेललाइन, गुफा, छत, कुआं, सडक़ और जल संबंधी कार्य पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में करना शुभ रहता हैं। फसल की बुवाई, मढ़ाई, कटाई, हल चलाना, वृक्षारोपण जैसे कार्यों के लिए उत्तराभाद्रपद नक्षत्र उपयुक्त होते हैं।
आज के मुहूर्त – अनुकूल समय में पशुधन की खरीदी बिक्री करने के लिए शुभ मुहूर्त है।
चौघडिय़ा के अनुसार समय – प्रात: 09.45 मि. से दोप. 02.03 मि. तक क्रमश: चंचल लाभ व अमृत के चौघडिय़ा रहेंगे।
व्रत/पर्व – चंद्रदर्शन मुहूर्त। फूलेरा दूज पर्व। रामकृष्ण परमहंस जयंती।
चंद्रमा – सूर्योदय से दोप. 12.26 मि. तक चंद्रमा वायु तत्व की कुंभ राशि में रहेंगे पश्चात जल तत्व की मीन राशि में प्रवेश करेंगे।
पंचक – पंचक जारी रहेंगे।
दिशाशूल- उत्तर दिशा में। (अगर हो सके तो आज के दिन उत्तर दिशा में यात्रा को टालना चाहिए)।
राहु काल – दोप. 03.29.36 से 04.55.42 तक राहु काल वेला रहेगी। अगर हो सके तो इस समय में शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए।
आज जन्म लिए बच्चे- आज जन्म लिए बच्चों के नाम (द, दी, दू, थ) अक्षरों पर रख सकते हैं। आज जन्मे बच्चों का जन्म तांबे के पाए में होगा। सूर्योदय से दोप. 12.26 मि. तक कुंभ राशि रहेगी पश्चात मीन राशि रहेगी। आज जन्म लिए बच्चे शरीर से प्रतिभाशाली होंगे। प्राय: इनका भाग्योदय करीब 22 वर्ष की आयु में होगा। ऐसे जातक योजना निर्माता व शांत प्रवत्ति के होंगे। संगीत का विशेष शौक रहेगा। प्राय: इनका जीवन सामान्य तरीके से बितेगा। कुम्भ राशि में जन्मे जातक को हमेशा उद्यमशील रहना चाहिए। मीन राशि के जातक को शुभ आचरण नहीं छोडऩा चाहिए।

ट्रेंडिंग वीडियो