जबलपुर

lunar eclipse 2019 : धनु राशि के लिए खतरा लेकर आ रहा चंद्र ग्रहण, इन राशियों पर भी है नजर- देखें वीडियो

ग्रहण के सूतक काल लगते ही सभी काम बंद हो जाएंगे

जबलपुरJul 15, 2019 / 03:06 pm

Lalit kostha

chandra grahan 2019

जबलपुर। साल का दूसरा ग्रहण मंगलवार 16 जुलाई 2019 पूर्णिमा तिथि एवं गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर पड़ रहा है। इस बार का ग्रहण कुछ राशियों के लिए हानिकारक होने वाला है, वहीं कुछ को सामान्य और मिलाजुला प्रभाव देने वाला होगा। पूर्णिमा तिथि पर एक ओर जहां सुबह से गुरु का पूजन होगा तो वहीं दूसरी ओर ग्रहण के सूतक काल लगते ही सभी काम बंद हो जाएंगे। मठ मंदिरों व देवी दरबारों के पट भी बंद कर दिए जाएंगे। केवल भजन कीर्तन व मंत्र जाप होगा।

पंडित जी लाइव बता रहे हैं गुरु पूर्णिमा पूजन एवं ग्रहण दोष निवारण, देखिए वीडियो

 

ज्योतिषाचार्य पं. सचिनदेव महाराज के अनुसार मंगलवार को उत्तराषाढ़ नक्षत्र एवं धनु राशि में चंद्र ग्रहण पड़ेगा। इसका सूतक काल शाम 4:30 बजे से शुरू हो जाएगा। पर्वकाल 2 बजकर 59 मिनट पर रहेगा। ग्रहण रात 1 बजकर 31 मिनट पर लगेगा, इसका मध्यकाल 3 बजकर 1 मिनट रहेगा तथा मोक्ष सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर ब्रह्ममुहूर्त में होगा। इस दौरान खाना बनाने खाने एवं अन्य धार्मिक पूजन आदि नहीं किए जा सकेंगे। ये पूर्णत: वर्जित रहेंगे।

इन राशियों पर पड़ेगा असर
ज्योतिषाचार्य पं. सचिनदेव महाराज के अनुसार चूंकि ग्रहण धनु राशि में पड़ रहा है, तो इसका सबसे ज्यादा इसी राशि के जातकों पर पडऩे वाला है। ये ग्रहण धनु राशि के जातकों के लिए अनिष्टकारी हो सकता है। साथ ही मकर, वृष, कन्या के लिए भी अशुभ होगा। मेष, मिथुन, सिंह, वृश्चिक राशि वालों के लिए ग्रहण का फल सामान्य होगा। मीन, कर्क, तुला, कुंभ राश् िवालों को ये शुभफल प्रदान करने वाला होगा।

Home / Jabalpur / lunar eclipse 2019 : धनु राशि के लिए खतरा लेकर आ रहा चंद्र ग्रहण, इन राशियों पर भी है नजर- देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.