scriptछात्रों के लिए चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग देखने का सुनहरा मौका, बस पास करना होगा ये एग्जाम | Chandrayaan-2 live landing Golden opportunity for students to watch | Patrika News

छात्रों के लिए चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग देखने का सुनहरा मौका, बस पास करना होगा ये एग्जाम

locationजबलपुरPublished: Aug 26, 2019 08:08:13 pm

Submitted by:

abhishek dixit

– Chandrayaan-2 live landing : स्कूलों में होगी प्रतियोगिता- डीईओ, डीपीसी, एडीपीसी को सौंपी छात्रों के सहभागिता की जवाबदारी

chandrayan-2.jpg

Chandrayaan-2 live landing,Chandrayan,Chandrayan 2,ISRO,

जबलपुर. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) स्कूली छात्रों को अंतरिक्ष के वैज्ञानिक पहलुओं से परिचित कराने के लिए स्कूलों में ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कराने जा रहा है। जिले में भी यह प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में प्रत्येक राज्य तथा केंद्रशासित प्रदेश से अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले 2-2 छात्र प्रधानमंत्री के साथ इसरो के बैंगलुरू केंद्र में चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग देख सकेंगे। स्पर्धा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र भी दिए जाएंगे। देश का प्रतिष्ठित एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रम होने के कारण स्कूल शिक्षा विभाग को अधिक से अधिक छात्रों को प्रतियोगिता में शामिल करने के लिए कहा गया है। इसकी जवाबदारी डीइओ, जिला परियोजना समन्वयक और एडीपीसी को सौंपी गई है।

कम्प्यूटर लैब में होगी स्पर्धा
प्रतियोगिता स्कूलों में कम्प्यूटर लैब या लैपटॉप के माध्यम से होगी। इसके लिए निरीक्षण टीम का गठन कर मॉनीटरिंग की जाएगी। प्रतियोगिता में 8वीं, 9वीं और 10वीं कक्षा के छात्र-छात्रा शामिल हो सकेंगे।

7 सितंबर को होगी लैंडिंग
इसरो ने 22 जुलाई को चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण किया था, जो चंद्रमा की कक्षा में पूर्वक प्रवेश कर चुका है। सात सितम्बर को चंद्रयान का विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा।

चंद्रयान-2 भारत का महत्वपूर्ण मिशन है। अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को इसकी जानकारी देने के लिए स्कूलों में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। डीईओ, डीपीसी को जवाबदारी दी गई है।
जयश्री कियावत, आयुक्त, लोक शिक्षण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो