जबलपुरPublished: Nov 10, 2023 11:32:53 am
Lalit kostha
दिवाली पर ट्रैफिक प्लान में बदलाव, यहां चार पहिया वाहनों का नहीं होगा प्रवेश
जबलपुर. धनतेरस से दिवाली तक शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ेगी। इसके मद्देनजर यातायात पुलिस ने प्रमुख बाजारों के लिए ट्रैफिक प्लान बनाया है। मुख्य बाजार बड़ा फुहारा में चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।