जबलपुरPublished: Nov 15, 2023 03:31:59 pm
Lalit kostha
मौसम में बदलाव: सर्द हवा ने दिखाया असर, अब पारा तेजी से गिरेगा
जबलपुर. दिवाली जाते ही तापमान में गिरावट के साथ दिन में भी सर्द हवा का असर दिखा। मौसम में अचानक हुए बदलाव के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार सर्दी ने दस्तक दे दी है। 15 नवंबर के बाद से सम्भाग के जिलों में अच्छी ठंड शुरू हो सकती है। कुछ जगह पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। मंगलवार को जबलपुर सहित सम्भाग के जिलों में बादल छाए रहने के साथ सूरज की लुका- छुपी भी दिखी। सुबह भी धुंध छाए रहने के साथ ठंड का अहसास हुआ। रात का तापमान 14.4 डिग्री तक गिर गया।