scriptचेंजमेकर्स अभियान: महिलाओं ने कहा, राजनीति में उनकी भागीदारी से ही मजबूत होगा लोकतंत्र, देखें वीडियो | change makers campaign sihora vidhan sabha jabalpur | Patrika News

चेंजमेकर्स अभियान: महिलाओं ने कहा, राजनीति में उनकी भागीदारी से ही मजबूत होगा लोकतंत्र, देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: May 31, 2018 02:07:56 pm

Submitted by:

Lalit kostha

बैठक में महिलाओं ने खुलकर रखे विचार, खुद सक्रिय होकर दूसरों को स्वच्छ राजनीति का लिया संकल्प
 

change makers campaign sihora vidhan sabha jabalpur

change makers campaign sihora vidhan sabha jabalpur

जबलपुर। देश में कोई भी पार्टी हो उसमें महिलाओं की सक्रियता नहीं के बराबर है। समय आ गया कि महिलाएं राजनीति में अपनी मजबूत भागीदारी करें, तभी साफ-स्वच्छ और मजबूत लोकतंत्र तैयार होगा। पत्रिका का चेंगमेकर (बदलाव के नायक) अभियान साफ और स्वच्छ राजनीति में मील का पत्थर साबित होगा। यह बात स्वच्छ करें राजनीति विषय पर गुरुवार को सिहोरा विधानसभा की ग्राम पंचायत सरौली, ग्राम पंचायत गोसलपुर में आयोजित महिलाओं की विशेष बैठक में शामिल महिलाओं ने कही।

पत्रिका के बदलाव के नायक अभियान में शामिल देविना तंतुवाय, राजमणी शर्मा, अनीता कोरी ने कहा कि राजनीति में सफाई (आपराधिक और भ्रष्ट) लोगों को बाहर करने का समय आ गया है। यह तभी सम्भव है, जब महिलाएं आगे आकर राजनीति की गंगा को निर्मल करने का बीड़ा उठाया। राजनीतिक दलों के हाथों की कठपुतली बनना बंद करें, साफ और अच्छी छवि वाली महिलाओं को राजनीति में आगे लाए।

खुद होंगी सक्रिय, दूसरों को करेंगी प्रेरित- बैठक में महिला संयोजक शकुंतला ठाकुर ने बैठक में शामिल सुमन लता गुप्ता, मैना बाई, श्रुति रजक, सुमंत्री कोल, ओम बाई कोल, सिलोचना कोल, आरती लखेरा, सरोज रजक, सुमनलता रजक, अहिल्ल्या बाई कोरी , मुन्नी बाई कोल को महिलाओं की भागीदारी बढाने, उन्हें आगे बढाने के साथ स्वच्छ राजनीति के लिए खुद सक्रिय रहने के साथ दूसरों को प्रेरित करने की शपथ ली।

अब महिलाओं को आगे आना होगा, तभी साफ होगी राजनीति- ग्राम पंचायत गोसलपुर में पत्रिका चेंगमेकर की बैठक में महिलाओं ने कहा कि अब समय आ गया कि महिलाएं राजनीति में आगे आए। राजनीति में फैली गंदगी को साफ करने उसमें उतरना पड़ेगा। राजनीतिक दल सिर्फ चुनाव के समय महिलाओं को याद आते हैं। हम अब उनके झांसे में नही आने वाले। सिर्फ उन्हीं महिलाओं को आगे लाएगे, जो जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरे। बैठक में संयोजक माया झारिया ने शशि दाहिया, राजकुमारी तिवारी, शकुंतला ठाकुर, अनीता बर्मन, रानू बर्मन, सुषमा चौधरी, ज्योति रजक, बबीता सोनी, रोशनी चौधरी, अंजू चौधरी, बबीता चौधरी, वर्षा बर्मन, फूला बाई , विजय लक्ष्मी दाहिया ललिता शर्मा को स्वच्छ राजनीति का संकल्प दिलाया।