scriptदूसरे प्रदेशों के वाहनों से शहर में कारोबार, टैक्स में लाखों की चपत | cheeking against heavy vehicle | Patrika News

दूसरे प्रदेशों के वाहनों से शहर में कारोबार, टैक्स में लाखों की चपत

locationजबलपुरPublished: Mar 07, 2019 08:44:50 pm

Submitted by:

virendra rajak

आरटीओ की जांच में खुलासा

jabalpur

cheeking


जबलपुर . टैक्स से बचने के लिए वाहन मालिक अपने वाहनों को दूसरे प्रदेशों में चला रहे हैं। इससे उन्हें वाहन से आय भी मिलती है और व्यय के नाम पर कुछ नहीं करना पड़ता। शहर में भी एेसे सैकड़ों वाहन हैं, जो दूसरे प्रदेशों के हैं और सालों से यहां धंधा कर रहे हैं। इनके वाहन मालिकों द्वारा न तो आरटीओ में टैक्स जमा किया जाता है और न ही वाहन का बीमा कराया जाता है। एेसे में यदि कोई हादसा या वारदात हो जाए, ये वाहन भी नदारत हो जाते हैं।
इन प्रदेशों के हैं वाहन
जानकारी के अनुसार हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, नागालेंड, दिल्ली, जम्मू एंड कश्मीर, बिहार समेत कई दूसरे प्रदेशों के वाहन शहर की सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इनमें से अधिकतर भारी वाहनों के न तो टैक्स जमा हैं और न ही उनका बीमा है।
जांच नहीं होती
पश्चिम बंगाल के हार्वेस्टर मालिकों ने शहर में हार्वेस्टर भेजे हैं। खेतों में आरटीओ या पुलिस द्वारा जांच नहीं की जाती, इसलिए ये हार्वेस्टर बैखौफ होकर खेतों में संचालित किए जाते हैं। यदि इन्हें कहीं आना-जाना भी हो, तो हार्वेस्टर चालक रात में मूवमेंट करते हैं। हाल ही में जब्त किए गए हार्वेस्टरों के दस्तावेजों की जांच में यह खुलासा हुआ। नागालैंड और राजस्थान के आरटीओ से पास जेसीबी का उपयोग भी शहर में किया जा रहा है। बड़ी कंस्ट्रक्शन साइट पर ये जेसीबी नजर आते हैं।
किसी का पता गलत, किसी का नाम
शहर में ई चालान की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान ४९२ एेसे वाहन कैमरों में कैद हुए, जिनके या तो रजिस्ट्रेशन नंबर सही नहीं है, या फिर वे किसी और के नाम पर है। इनमें से अधिकतर वाहन बाहर के प्रदेशों के है। इन वाहन के चालकों द्वारा शहर की सड़कों पर बैखौफ होकर नियम भी तोड़े जाते हैं और इन्हें पकड़ पाना भी मुश्किल होता है।
वर्जन
आरटीओ में टैक्स जमा न करना पड़े, इसलिए हरियाणा, नागालैंड और राजस्थान के वाहन मालिकों ने अपने वाहनों को शहर में भेज दिया। ये वाहन सालों से धंधा कर रुपए कमा रहे है। एेसे वाहनों पर नजर है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
संतोष पॉल, आरटीओ
ये वाहन मिले शहर में
हार्वेस्टर
पीबी ११ वाय ३०१८
पीबी ०४ एस ८८५१

जेसीबी
आरजे १४ ईए ४४७८
एनएल ०२ एन ९९२६
एनएल ०४ डी ६४१७
आरएसबीडी २३५०९१४ (चेचिस नंबर)

मिक्सर
एचआर ५५ आर ४७५६

बस
सीजी १६ ए ११६
(आरटीओ द्वारा हाल ही में जब्त किए गए वाहन)
——-
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो