scriptलोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने कही ये बड़ी बात | Cheif election officer reviewed the arrengement of loksabha election | Patrika News

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने कही ये बड़ी बात

locationजबलपुरPublished: Mar 24, 2019 01:48:47 am

Submitted by:

abhishek dixit

29 अप्रैल को होगा चुनाव, मतदान केंद्रों में सख्त रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

loksabha chunaav

Loksabha Chunav 2019

जबलपुर. देश के चौथे और प्रदेश में प्रथम चरण में जबलपुर, शहडोल और रीवा संभाग के जिन छह संसदीय क्षेत्रों में मतदान होना हैं, वहां के केंद्रों पर पर्याप्त इंतजाम के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी होगी। प्रदेश में पहले चरण में 29 अपै्रल को एक करोड़ 17 लाख 37 हजार से ज्यादा मतदाता 15 हजार 101 केंद्रों में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। यह जानकारी शनिवार को प्रदेश के मुख्य चुनाव पदाधिकारी वीएल कांताराव ने पत्रकारवार्ता में दी।

उन्होंने कहा कि जहां 29 अप्रैल के दिन मतदान होना है। इन संसदीय क्षेत्रों के अंतर्गत 13 जिले आते हैं। अधिकारियों को केंद्र में आवश्यक इंतजाम करने की बात कही। उन्होंने यह भी बताया कि इन जगहों पर चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार 120 प्रतिशत इवीएम और वीवीपैट हैं। इस बार हर इवीएम वाले वाहन में जीपीएस सिस्टम लगेगा। इसका टेंडर हो गया है। प्रदेश में करीब 20 हजार डिवाइस की की जरुरत होगी। बालाघाट में हेलीकाप्टर का इस्तेमाल चुनाव की निगरानी के लिए किया जाएगा। मतदान और एक दिन पहले अधिकारी सर्विलांस के लिए इसकी मदद लेंगे।

निमयों के अनुसार तबादले
मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष और सफल बनाने के लिए अधिकारियों के तबादले किए जाते हैं। चुनाव आयोग इसके लिए कोई कारण नहीं लिखता। जहां तक तीन साल से एक ही जगह पदस्थ अधिकारियों की बात है तो जो अधिकारी सीधे चुनाव से जुड़े हैं, उनका ट्रांसफर किया जाता है। जबलपुर के तत्कालीन एसपी अमित सिंह के सम्बंध में उनका कहना था कि आयोग चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद समीक्षा करता है, उसी आधार पर तबादले होते है।

ट्रेंडिंग वीडियो