scriptMetro train- मुख्यमंत्री ने की मेट्रो ट्रेन की घोषणा, तो बल्लियों उछल पड़े यहां के लोग | Chief Minister announced the metro train, then people jumped here | Patrika News

Metro train- मुख्यमंत्री ने की मेट्रो ट्रेन की घोषणा, तो बल्लियों उछल पड़े यहां के लोग

locationजबलपुरPublished: Sep 21, 2019 07:02:19 pm

Submitted by:

shyam bihari

जबलपुर में विकास की नई सुगबुगाहट

metro.jpg

जबलपुर। तकरीबन 20 लाख की आबादी वाला जबलपुर शहर। 25 किमी के रेडियस में फैला है। बीच शहर से रेलवे लाइन भी गुजरी है। मुख्य रेलवे स्टेशन के अलावा मदन महल स्टेशन भी करीब-करीब बीच शहर में आ गए हैं। इसके बाद भी शहर में अभी तक एक भी फ्लाईओवर नहीं बन पाया। एक फ्लाईओवर की घोषणा हुए महीनों बीत गए। लेकिन, अभी तक उसके निर्माण के लिए एजेंसी ही नहीं तय हो पाई। ऐसे में जबलपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अचानक भरे मंच से शहर में मेट्रो ट्रेन देने की घोषणा की तो, लगा बहार आ गई। लोग इसलिए भी रोमांचित हैं कि जिस शहर में अभी ढंग से मेट्रो बसें नहीं चल पर रही हैं, वहां मेट्रो ट्रेन देने का वादा सच में क्रांतिकारी कदम होगा। मुख्यमंत्री का यह दौरा जबलपुर वालों के खास मायने रखता है। सुपरस्पेशिएलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन यहां की बड़ी सौगातों में शामिल हो गया है। प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री की इस सौगात के साथ मेट्रो टे्रेन की घोषणा करना बड़ा कदम माना जा रहा है।
विरोधी भी सक्रिय
जबलपुर के सांसद भाजपा के राकेश सिंह हैं। भाजपा की ही नगर निगम सरकार है। हालांकि, इस बार विधायकों में पचास-पचास प्रतिशत की हिस्सेदारी है। लेकिन, कांग्रेस ने शहर से दो विधायकों को कैबिनेट मंत्री बनाकर भाजपा को टक्कर देने की रणनीति बनाई थी। मुख्यमंत्री भी महाकोशल से ही हैं। ऐसे में कांग्रेस की कोशिश है कि जबलपुर सहित पूरे महाकोशल को खास राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिले। इसलिए विकास कार्यों पर उसका पूरा फोकस है। ऐसे में भाजपा भी सक्रिय हो गई है। उसने अपने कार्यकर्ताओं को मैदान में उतार दिया है। कार्यकर्र्ता लोगों से बता रहे हैं कि कांग्रेस सरकार की अपनी कोई योजना नहीं है। वह तो भाजपा सरकार के दौरान हुए कार्यों का उद्घाटन करा रही है। भाजपा वाले कह रहे हैं कि शहर में पहले ढंग से सड़कें तो बन जाएं। फ्लाईओवर तो बन जाए। उधर, कांग्रेस वाले उत्साहित हैं। उनके पास कहने के लिए बहुत कुछ है। उनका कहना है कि सरकार बनने के एक साल के भीतर ही विकास योजनाओं की पूरी लिस्ट बन गई है। भाजपा वालों को कुछ नहीं सूझ रहा है, तो वे सिर्फ विरोध की राजनीति कर रहे हैं। फिलहाल जबलपुर वाले रोमांचित हैं मेट्रो ट्रेन की सौगात मिलने की घोषणा से। लोगों को लग रहा है कि घोषणा हुई है, तो देर-सवेर यह प्रोजेक्ट शुरू जरूर होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो