script

मुख्यमंत्री कमलनाथ की कैबिनेट में शामिल होंगे जबलपुर के दो विधायक!

locationजबलपुरPublished: Dec 14, 2018 09:59:43 am

Submitted by:

Lalit kostha

मुख्यमंत्री कमलनाथ की कैबिनेट में शामिल होंगे जबलपुर के दो विधायक!

chief minister kamal nath

chief minister kamal nath

जबलपुर। प्रदेश की राजनीति में मुख्य केन्द्र बिंदु बनकर उभरे जबलपुर की आखिरकार किस्मत राजनीति के आसमान पर एक बार फिर से चमकने गई। पहले भाजपा और कांग्रेस ने महाकोशल को वजनदार बनाते हुए प्रदेश अध्यक्ष यहीं से बनाए। अब कांग्रेस ने जीत के बाद मुख्यमंत्री भी महाकोशल के नेता और अनुभवी सांसद कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला कर भाजपा को बहुत बड़ा झटका दिया है। दो दिन चली उठापटक के बाद गुरुवार शाम को दिल्ली के आलाकमान से हरी झंडी मिलने के बाद आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई। वहीं जबलपुर व महाकोशल में कमलनाथ गुट के सबसे ज्यादा विधायक जीते हैं तो उनका मंत्री मंडल में आना तय माना जा रहा है।

खासकर जबलपुर की बात करें तो यहां से तीन विधायक कमलनाथ कैबिनेट के लिए दावेदार माने जा रहे हैं। इन तीनों के नामों की चर्चा कल से ही होने लगी थी, किंतु अभी कमलनाथ को अंतिम निर्णय लेना है। इन तीन नामों में पश्चिम विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने तरुण भनोत सबसे ऊपर हैं, उनके बाद भारी मतों से जीतने वाले लखन घनघोरिया और सबसे हॉट सीट पर भाजपा के मंत्री रहे शरद जैन को हराने वाले व पहली बार में विधायक बने विनय सक्सेना का नाम आ रहा है। इनमें तरुण और लखन को मंत्री मंडल में स्थान मिलने की बात सबसे ज्यादा मजबूती से कही जा रही है। चूंकि दोनों ही कमलनाथ करीबी माने जाते हैं और इन दोनों की वजह से ही जबलपुर में कांग्रेस मजबूती से खड़ी हुई है। इसके अलावा नए चेहरों को मौका देने की बात पर विनय को भी उपकृत किया जा सकता है।
इनके अलावा महाकोशल क्षेत्र के अन्य नेताओं के नाम भी सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर नेताओं के ग्रुपों में पहले 12 से 15 नामों पर चर्चा हो रही है, जिन्हें मंत्रीमंडल में नाम शामिल किया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक पहलें दौर में 12 से 15 मंत्रियों के साथ कमलनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कैबिनेट मंत्री के लिए सज्जन सिंह वर्मा, तुलसी सिलावट, जीतू पटवारी, आरिफ अकील, विजय लक्ष्मी साधो, केपी सिंह, बाला बच्चन, गोविंद राजपूत, इमरती देवी, सचिन यादव, कमलेश्वर पटेल, हिना कावरे, तरुण भानोट, लक्ष्मण सिंह, एनपी प्रजापति, दीपक सक्सेना, संजय शर्मा (तेंदुखेड़ा), झूमा सोलंकी के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो