जबलपुर

संस्कारधानी में मुख्यमंत्री ने गाया भजन- ये जीवन है दो दिन का… देखें वीडियो

संस्कारधानी में मुख्यमंत्री ने गाया भजन- ये जीवन है दो दिन का… देखें वीडियो

जबलपुरFeb 16, 2023 / 01:02 pm

Lalit kostha

जबलपुर. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि समाज तभी आगे बढ़ेगा जब बहन और बेटियों की स्थिति बेहतर हो। प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना के साथ लाड़ली बहना योजना शुरू की है। यह गरीब, निम्न और मध्यम वर्गीय महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाएगी।

 

//?feature=oembed

बहन-बेटियों का आर्थिक रूप से सक्षम होना जरूरी

अल्प प्रवास पर अपरांह जबलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री रांझी में चल रही शिवपुराण कथा में शामिल हुए और भजन गाया। उन्होंने कहा कि समाज में पहले बेटियों को बोझ समझा जाता था। लाडली लक्ष्मी योजना के तहत उन्हें लखपति बनाया गया है। भगवान शिव की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने विष का सेवन किया। दूसरों के लिए जीना सिखाया है, सरकार भी उसी राह पर चल रही है। इस अवसर पर केंट विधायक अशोक रोहाणी और भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू मौजूद रहे।

 

//?feature=oembed

शिवलिंग का निर्माण

रांझी में ईश्वरदास रोहाणी एवं कोरोना काल में दिवगंत आत्माओं की स्मृति में महाशिवपुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर रांझी में हो रहा है। बुधवार को सुबह 10 बजे से 3942 महिलाओं व पुरुषों द्वारा मिट्टी से रूद्री (शिवलिंग) निर्माण किया गया। इन्हें सायंकाल नर्मदा में विसर्जित किया गया। कथाव्यास स्वामी अशोकानन्द ने कथा में बताया कि शिवजी की महिमा सभी देव गाते हैं। भोलेनाथ भक्तवत्सल हैं।

Home / Jabalpur / संस्कारधानी में मुख्यमंत्री ने गाया भजन- ये जीवन है दो दिन का… देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.