scriptप्रदेश की सबसे हॉट सीट, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष आएंगे महापौर का नामांकन जमा करवाने | Chief Minister, State President will come to nomination of Mayor | Patrika News

प्रदेश की सबसे हॉट सीट, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष आएंगे महापौर का नामांकन जमा करवाने

locationजबलपुरPublished: Jun 17, 2022 12:10:27 pm

Submitted by:

Lalit kostha

प्रदेश की सबसे हॉट सीट, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष आएंगे महापौर का नामांकन जमा करवाने

bjp_1.jpg

hottest seat in mp

जबलपुर। नगरीय निकाय चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए पांचवें दिन गुरुवार को भी बड़ी संख्या में प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय कलेक्ट्रेट पहुंचे। महापौर पद के लिए 4 प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म भरा। कांग्रेस से महापौर पद के प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू ने भी फॉर्म अ भरा। बाकी प्रक्रिया वे 18 को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर पूरी करेंगे।

नगरीय निकाय चुनाव: पांचवें दिन बड़ी संख्या में पहुंचे प्रत्याशी
महापौर के लिए अन्नू समेत 4, पार्षद पद पर 68 प्रत्याशियों का नामांकन

पार्षद पद के लिए 68 प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म भरा। पार्षद पद के लिए नामांकन फॉर्म भरने वालों में 33 पुरुष, 35 महिला व 1 अन्य शामिल है। सिहोरा नगर पालिका से पार्षद पद के लिए 17 प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म भरा। पनागर नगर पालिका से पार्षद पद के लिए नामांकन फॉर्म भरने वालों में 8 उम्मीदवार शामिल थे। इसी तरह से बरेला नगर परिषद् से 4 व भेड़ाघाट नगर परिषद् से 1 प्रत्याशी ने नामांकन फॉर्म भरा। कटंगी नगर परिषद से 4, मझौली से 5, पाटन से 6 व शहपुरा से 6 प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म भरा।

भाजपा प्रत्याशी डॉ. जामदार 18 को भरेंगे नामांकन फॉर्म
मुख्यमंत्री चौहान व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी आएंगे
भाजपा से महापौर प्रत्याशी डॉ. जितेन्द्र जामदार 18 जून को नामांकन फार्म भरेंगे। पार्टी नगर संगठन के पदाधिकारियों ने बताया की मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सांसद राकेश
सिंह व अन्य जनप्रतिनिधियों-पदाधिकारियों की उपस्थिति में महापौर प्रत्याशी डॉ. जामदार सुबह 11 बजे वन्दे
मातरम चौक सिविक सेंटर से नामांकन भरने जायेंगे। तैयारियों को लेकर गुरुवार को भाजपा की बैठक आयोजित हुई। पार्टी के रानीताल कार्यालय में आयोजित बैठक में डॉ. जितेंद्र जामदार, प्रदेश उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि, विधायक अशोक रोहाणी, अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव, शरद जैन, अंचल सोनकर, आनंद बर्नाड, डॉ विनोद मिश्रा शामिल थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो