scriptslow poison चाइनीज नूडल्स में स्वाद के लिए मिलाया जा रहा स्लो पॉईजन, यहां हुआ बड़ा खुलासा | chinese food alert : tasty noodles make with slow poison | Patrika News

slow poison चाइनीज नूडल्स में स्वाद के लिए मिलाया जा रहा स्लो पॉईजन, यहां हुआ बड़ा खुलासा

locationजबलपुरPublished: Dec 03, 2019 10:21:33 am

Submitted by:

Lalit kostha

चाइनीज नूडल्स में स्वाद के लिए मिलाया जा रहा स्लो पॉईजन, यहां हुआ बड़ा खुलासा
 

Fake wafers and noodles are making children sick in bhilwara

Fake wafers and noodles are making children sick in bhilwara

जबलपुर. बच्चों से लेकर युवाओं तक में इन दिनों चाइनीज फूड खासकर नूडल्स का खासा क्रेज देखा जा रहा है। शादी पार्टी में भी इसके स्टॉल विशेष रूप से आयोजक लगवा रहे हैं। वहीं होटल, ढाबे रेस्टॉरेंट और चौपाटी के ठेलों में इनकी संख्या सबसे ज्यादा है। लेकिन क्या आपको पता है। नूडल्स खाने में जो स्वाद मिलता है, वह स्लो पॉइजन है। जी हां, ये सच है। एक खुलासे में ये बात सामने आई है कि चाइनीज वाले चाइनीज को टेस्टी बनाने में अखाद्य और खतरनाक पदार्थ मिला रहे हैं।

चाइनीज में मिले खतरनाक पदार्थ, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्रवाई

चाइनीज फूड का फ्लेवर बढ़ाने के लिए रेस्टारेंट वाले वैनेगर में अखाद्य और खतरनाक पदार्थ मिला रहे हैं। ये गंभीर अनियमितता खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को सोमवार को चायनीज रेस्टोरेंट में मारे गए छापे में सामने आयी है। छापे में पनीर की गुणवत्ता संदिग्ध मिलने के साथ ही भारी मात्रा में खराब नूडल्स मिला है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे के अनुसार चौथा पुल स्थित तीन चायनीज रेस्टोरेंट में अचानक जांच की। जांच के दौरान दो रेस्टारेंट में पनीर और एक में मैदा की गुणवत्ता संदिग्ध मिली है। इनके नमूने जांच के लिए जब्त किए हैं। टीम को जांच में एक चायनीज रेस्टोरेंट में खुले में रखें नूडल्स के करीब पचास गुच्छे मिले। पूछताछ करने पर रेस्टोरेंट के स्टाफ ने बताया कि इन्हें पकाने के लिए रखा गया है। खुले में रखे गए इन नूडल्स को अस्वास्थ्यकर तरीके से रखा गया था। गुणवत्ता की जांच के लिए रेस्टोरेंट से मैदा का नमूना लिया गया है। नूडल्स को मौके पर ही नष्ट कराया गया। टीम को जांच में रेस्टोरेंट किचन में ऐसेटिक एसिड के दो कंटेनर रखें मिले। इसमें एसिड के उपयोग से त्वचा के गंभीर रूप से जलने की चेतावनी थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो