script‘ चौकीदार ’ ने लगाई गुहार, विवि के कर्मचारी नेता से बचाओ… | Chokidar said save me, from the university employes leader... | Patrika News

‘ चौकीदार ’ ने लगाई गुहार, विवि के कर्मचारी नेता से बचाओ…

locationजबलपुरPublished: Mar 29, 2019 08:00:44 pm

Submitted by:

Mayank Kumar Sahu

विवि छात्रावास में पदस्थ चौकीदार ने लगाए आरोप, मां की पेंशन निकालने का आरोप, विवि प्रशासन पहुंची शिकायत, कर्मचारियों के बीच हडक़ंप

Chokidar said save me, from the university employes leader...

Chokidar said save me, from the university employes leader…

जबलपुर।

विश्वविद्यालय के चौकीदार ने नेता से मुक्ति दिलाने की गुहार लगाई है। विश्वविद्यालय छात्रावास में पदस्थ चौकीदार ने विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के एक नेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए विवि प्रशासन को शिकायत की है। विश्वविद्यालय में शिकायत पहुंचने की खबर से कर्मचारियों के बीच हडक़ंप की स्थिति है। बताया जाता है देवेंद्र छात्रावास में चौकीदार के रूप में पदस्थ पूरन लाल कोरी ने विवि प्रशासन को सौंपी शिकायत में आरोप लगाया कि विवि कर्मचारी संघ के एक नेता द्वारा कई दिनों से आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। उसकी मां की पेंशन भी उक्त नेता द्वारा निकाल ली जाती है। उसके खाता से भी राशि जबरजस्ती निकाल ली जाती है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। पीडि़त पूरन ने विवि प्रशासन से कहा कि नेता कर्मचारी संघ में बड़े पद पर भी है। उसकी मां की तबियत खराब है और उसे पैसों की सख्त आवश्यकता है। उसे कर्मचारी संघ के उक्त पदाधिकारी से मुक्ति दिलाई जाए। यदि उसे या उसकी मां को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन ने की होगी। यह शिकायत वार्डन अधीक्षक, कर्मचारी संघ अध्यक्ष, हॉस्टल सुप्रिटेंडेंट को भी सौंपी गई है। बहरहाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जांच करा रहा है।
पहले भी लगे आरोप विवादों में नेता

विदित हो कि विवि के कर्मचारी नेता पहले भी विवादों में आ चुके हैं। अपनी मांगों को लेकर जब-तब हड़ताल पर जाने वाले इन नेताओं पर संगीन आरोप भी लग चुके हैं। भर्ती में पैसे लेने, डिग्री निकलवाने के नाम पर छात्रों से पैसा वसूली करने, ठेकेदारी जैसे आरोप लग चुके हैं। विश्वविद्यालय के पास पहुंची शिकायत के बार हडक़ंप की स्थिति है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो