जबलपुरPublished: Dec 25, 2022 05:09:36 pm
praveen chaturvedi
शहर में दो साल बाद क्रिसमस का उत्साह चरम पर नजर आया। शनिवार को कैरोल गायन, मिस्सा पूजा और गिरिजाघरों की आकर्षक सजावट के साथ येशु मसीह के जन्म उत्सव मनाया गया।
जबलपुर। शहर में दो साल बाद क्रिसमस का उत्साह चरम पर नजर आया। शनिवार को कैरोल गायन, मिस्सा पूजा और गिरिजाघरों की आकर्षक सजावट के साथ येशु मसीह के जन्म उत्सव मनाया गया। मसीही समाज के घरों और गिरिजाघरों में क्रिसमस का पारम्परिक अंदाज देखने को मिला। रात 12 बजते ही गिरिजाघरों के घंटे बजाकर सभी को येशु के जन्म की सूचना दी गई। लोगों ने एक-दूसरे को बालक येशु के जन्म की बधाइयां दीं और कैरोल गाकर खुशियां मनाईं। क्रिसमस उत्सव के लिए गिरिजाघरों के प्रांगण में चरनी के साथ येशु के जन्म से संबंधित झांकियां सजाई गईं। केक काटा गया। रविवार को भी गिरजाघरों व मसीही समाज में प्रभु यीशु के आगमन की खुशियां मनाई जाएंगी।