scriptक्रिसमस : हुईं विशेष प्रार्थना, काटे केक फिर थिरक उठे कदम | Christmas: special prayer | Patrika News

क्रिसमस : हुईं विशेष प्रार्थना, काटे केक फिर थिरक उठे कदम

locationजबलपुरPublished: Dec 25, 2017 08:57:25 pm

Submitted by:

sanjay umare

रात १२ बजे मना प्रभु यीशू का जन्मोत्सव, सजाए चर्च-झांकियां, देर रात तक हुई प्रार्थना

Christmas

Christmas: special prayer

जबलपुर. रंग-बिरंगी रोशनी से सजे शहर के प्रमुख चर्चों में प्रभु यीशू की आकर्षक झांकियों के सामने श्रद्धालुओं ने आस्थापूर्वक जन्मोत्सव मनाया। रात आठ बजे प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया। जैसे ही घड़ी की सुई १२ बजने के स्थान पर पहुंची तो लोग खुशी से झूम उठे। मेरा प्रभु आया, प्यारा प्रभु आया… की धुन में लोगों ने सामूहिक नृत्य किया। खुशियों के केक बांटे और एक दूसरे को बधाई दी। क्रिसमस पर्व पर सोमवार सुबह आठ बजे चर्चों में विशेष प्रार्थना होंगी और केक, मिठाइयों से मेहमानों का स्वागत किया जाएगा।
सेंट पीटर एंड पाल चर्च सदर में धर्मगुरुओं के सान्निध्य में रात नौ बजे से ही प्रार्थना शुरू हो गई। हर कोई भाव-विभोर था। जन्मोत्सव शुरू होते ही सबके चेहरे खिल गए। होली ट्रिनीटी चर्च नेपियर टाउन में लोगों ने विशेष प्रार्थना की। हॉल में आकर्षक झांकी के समक्ष काफी संख्या में लोग खड़े होकर प्रार्थना कर रहे थे। प्रोस्टेटियन चर्चों में रात आठ बजे से कार्यक्रम शुरू हो गए।
इसी प्रकार निर्मला चर्च कांचघर घमापुर, सेंट थॉमस चर्च रांझी, सिटी मैथोडिस्ट चर्च भरतीपुर, इंग्लिश मैथोडिस्ट चर्च नागरथ चौक, मैथोडिस्ट चर्च हवाबाग, लूथरन चर्च बिलहरी, सेंट मॉर्टिन डिपोरस चर्च पोलीपाथर, सेंट एंथोनी चर्च रिमझा, अवरलेडी चर्च घाना, होली फेमिली चर्च अधारताल में विशेष प्रार्थना हुईं।
सुबह आठ बजे पूजन फिर सामूहिक प्रार्थना
सेंट पीटर एंड पॉल चर्च सदर में सोमवार सुबह आठ बजे बिशप जेराल्ड अल्मेडा पूजन करेंगे। इस मौके पर श्रद्धालु सामूहिक रूप से प्रार्थना करेंगे। क्राइस्ट चर्च कैथेड्रल में बिशप पीसी सिंह के सान्निध्य में पूजन व प्रार्थना होगी। इसके बाद लोग एक दूसरे के घर जाकर भेंट करेंगे, क्रिसमस का उपहार बांटेंगे।
शांता क्लाज ने दिए बच्चों को उपहार
क्रिसमस नाइट में बच्चे सो गए तो उनके पास खिलौने, कपड़े आदि उपहार रख दिए गए। सोमवार को वे जागेंगे तो उन्हें उपहार की खुशियां मिलेंगी। क्रिश्चियन समाज के मीडिया प्रभारी मनीष चाल्र्स ने बताया कि बच्चे खुश होंगे कि उन्हें शांता क्लाज ने उपहार दिए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो