scriptकांग्रेस पार्षद को बनाया बंधक, कैद होने पर छटपटाते हुए पीटते रहे शटर, देखें वीडियो | citizens protest against congress parsad | Patrika News

कांग्रेस पार्षद को बनाया बंधक, कैद होने पर छटपटाते हुए पीटते रहे शटर, देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: May 18, 2018 09:39:38 am

Submitted by:

deepak deewan

पार्षद कार्यालय में बोला धावा, भड़के गाजी नगरवासी

citizens protest against congress parsad

citizens protest against congress parsad

जबलपुर. शहर में मचे पानी के हाहाकार के बीच गुरुवार को गाजीनगर के निवासी भड़क गए। दोपहर एक बजे के लगभग उन्होंने पार्षद कार्यालय में धावा बोल दिया। कार्यालय का शटर गिराकर ताला लगा दिया। इससे पार्षद ताहिर अली और नगर निगम के कार्यपालन यंत्री जल पुरुषोत्तम तिवारी कैद हो गए। पार्षद भीतर से शटर पीटते रहे। इसी बीच कार्यपालन यंत्री तिवारी ने पुलिस को फोन कर दिया। काफी देर बाद शटर उस समय ऊपर उठ पाया, जब गोहलपुर पुलिस मौके पर पहुंची।

तीन दिन से नहीं मिला पानी
पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड के गाजीनगर में पास ही लेमागार्डन में बनी टंकी से तीन दिन से पानी सप्लाई ठप है। क्षेत्रीय लोग पार्षद से लगातार पानी दिलाने की मांग कर रहे थे। इस दिन दोपहर को दर्जनों महिलाएं व क्षेत्रीय लोग पार्षद कार्यालय पहुंचे। पार्षद ने निगम के कार्यपालन यंत्री तिवारी को पहले ही बुला रखा था। उनमें चर्चा चल रही थी, तभी गुस्साई भीड़ ने कार्यालय का शटर गिराकर दोनों को कैद कर दिया।

लिखित में दिया तब माने
पुलिस पहुंचने के बाद भी महिलाओं का आक्रोश नहीं थमा। वे पानी कब से आएगा यह कार्यपालन यंत्री से लिखित में दिलाने की मांग पर अड़ी रहीं। कार्यपालन यंत्री तिवारी ने तीन दिन में पाइप लाइन की खामी दूर करने का लिखित आश्वासन दिया, तब हंगामा खत्म हो सका। घटना के बाद निगम ने गाजीनगर की पाइप लाइन का सुधार शुरू करा दिया है। बताया गया कि पाइप लाइन चोक हो जाने से गाजीनगर में पानी नहीं पहुंच पा रहा।

कार्यपालन यंत्री, जल पुरुषोत्तम तिवारी के मुताबिक अचानक पहुंचे लोगों ने शटर गिरा दिया था। पुलिस को बुलाकर शटर खुलवाया गया। पाइप लाइन चोक होने से गाजीनगर में पानी नहीं पहुंच पा रहा था। सुधार कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। ताहिर अली, पार्षद ने बताया कि चार दिन पहले निगम में प्रदर्शन करने के बावजूद वार्ड में व्याप्त जलसंकट को दूर करने के प्रयास नहीं किए गए। तीन दिन से गाजीनगर में पानी पहुंचना बंद हो गया। इससे लोग आक्रोशित हो गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो