scriptclat exam 2019 : पेपर इजी आने से खिले स्टूडेंट्स के चेहरे, कटऑफ जाएगा हाई | clat exam cut off marks 2019 | Patrika News

clat exam 2019 : पेपर इजी आने से खिले स्टूडेंट्स के चेहरे, कटऑफ जाएगा हाई

locationजबलपुरPublished: May 26, 2019 09:21:52 pm

Submitted by:

abhishek dixit

clat exam 2019 : पेपर इजी आने से खिले स्टूडेंट्स के चेहरे, कटऑफ जाएगा हाई

CLAT 2019 admit card

CLAT exam,CLAT exam 2019,

जबलपुर. शहर में रविवार को पहली बार कम्बाइंड लॉ एडमिशन (क्लैट) टेस्ट हुआ। सिविक सेंटर स्थित माता गुजरी कॉलेज को बनाए गए सेंटर में जबलपुर और आसपास के ब्वॉयज एंड गल्र्स ने लॉ फील्ड में कॅरियर बनाने के लिए एग्जाम दिया। स्टूडेंट्स के अनुसार इस बार पेपर इजी था और कट ऑफ हाइ होने की संभावना है।

धर्मशास्त्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना के बाद शहर में पहली बार क्लैट का सेंंटर बनाया गया। लॉ यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार आनंद तिवारी ने बताया कि यूजी में 523 स्टूडेंट्स शामिल हुए। पीजी में 31 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया। यूजी और पीजी कोर्स के लिए क्लैट टेस्ट हुआ है, इसमें ऑल इंडिया रैकिंग के अनुसार एडमिशन होगा।

पेपर इजी होने से खिले स्टूडेंट्स के चेहरे
माता गुजरी कॉलेज में शाम पांच बजे एग्जाम देकर बाहर निकले स्टूडेंट्स के चेहरे खिले हुए थे। दो घंटे में 200 क्वेश्चन अटेम्प्ट करना था। स्टूडेंट्स ने बताया कि इस बार लॉ एंड इंग्लिश का पेपर इजी था, लॉजिकल, मैथ में कुछ नए प्रकार के क्वेश्चन आए। ओवरऑल पेपर नार्मल था।

खास-खास
कोर्स- टोटल स्टूडेंट्स- अब्सेंट
यूजी – 523-28
पीजी- 31-1

Read Also : Helath Tips : ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए डायबिटीज विशेषज्ञों ने दिए ये महत्वपूर्ण टिप्स, आप भी अपनाएं…

स्टूडे्ंटस ने यह कहा
पीजी में इंटरनेशनल लॉ के क्वेश्चन थे, जो एमपी में सामान्यत: नहीं आते हैं। एसे राइटिंग में टाइम कम पड़ गया। पेपर इजी था।
सुरभि बघेल

इंग्लिश के पांच क्वेश्चन ऐसे थे, जो पहली बार पूछे गए थे, फिर भी पेपर अंडर सिलेबस था। जिसने पढ़ाई की होगी, वह एग्जाम क्वॉलीफाई कर लेगा।
शिव सिंह

इंग्लिश कॉप्रिहेशन और लीगल एटीट्यूड के क्वेश्चन इजी थे। जिन्होंने टाइम मैनेजेंट किया होगा, उनके रैंक अच्छे होंगे, कट ऑफ हाइ होगा।
प्रतीक

पेपर टफ नहीं था। इंग्लिश एंड लीगल अंडर सिलेबस आया। लॉजिकल मैथमेटिक्स के ज्यादा क्वेश्चन मैंने अटेम्प्ट नहीं किए। पेपर अच्छा हुआ।
वंदना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो