जबलपुरPublished: Aug 19, 2023 11:41:35 am
Lalit kostha
जबलपुर में स्वच्छता अभियान की निकली हवा, चौपट हो गए 5 करोड़ के टॉयलेट
जबलपुर। सार्वजनिक स्थानों के आसपास सफाई रखने के लिए बनाए गए 60 आत्याधुनिक टॉयलेट किसी काम के नहीं बचे हैं। तीन साल के भीतर 5 करोड़ की लागत से बनाए गए ये टॉयलेट जर्जर हो गए हैं। सुविधा के अभाव में इन टॉयलेट का इस्तेमाल नहीं हुआ। जानकार कहते हैं कि निगरानी नहीं होने से इन टॉयलेट की सामग्री गायब हो गई। किसी का दरवाजा गायब है तो कहीं छत नहीं बची। वॉशबेसिन, नल आदि नदारद हैं।