scriptनिवेश के जरिए बढ़ाएंगे आर्थिक गतिविधियां : कमलनाथ | cm kamalnath mp congress, bjp , Super Specialty Hospital | Patrika News

निवेश के जरिए बढ़ाएंगे आर्थिक गतिविधियां : कमलनाथ

locationजबलपुरPublished: Sep 22, 2019 11:56:00 am

Submitted by:

gyani rajak

मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीकी रूप से मध्य प्रदेश को उन्नत करना सरकार का लक्ष्य, सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और मॉडल करियर सेंटर का किया लोकार्पण, डेंटल कॉलेज की दी जबलपुर को सौगात

 Super Specialty Hospital

The Chief Minister kamalnath said that the government’s goal is to upgrade Madhya Pradesh technically, inaugurate the Super Specialty Hospital and Model Career Center, gift to the Dental College of Jabalpur

जबलपुर. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि नौजवान मध्यप्रदेश के भावी निर्माता हैं। निवेश के जरिए आर्थिक गतिविधियां बढ़ाकर इनका भविष्य संवारना सरकार की प्राथमिकता है। इस काम में विश्व में बदलती तकनीक का उपयोग किया जाएगा। प्रदेश को इससे जोड़ेंगे। क्योंकि तकनीक बड़ी तेजी से बदल रही है। जहां तक कृषि के विकास का सवाल है तो नई नीति तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह बात शनिवार को जबलपुर में नेताजी सुभाषचंद बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के लोकार्पण समारोह में कही। इस अवसर पर उन्होंने जबलपुर में डेंटल कॉलेज की स्थापना की भी घोषणा की।

कमलनाथ ने इस सभा में कहा कि आज का नौजवान नई तकनीक में पारंगत है। यह 20 साल पहले का नौजवान नहीं है। इसलिए इन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। सुपर स्पेशयलिटी सेंटर में न केवल मरीजों का इलाज होगा बल्कि नौजवानों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने का भी अवसर मिलेगा। वह अपना भविष्य सुरक्षित कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में क्रांति के लिए नीति बना रहे हैं। लेकिन इससे युवाओं का भविष्य नहीं बनेगा। यह तभी बनेगा जब साधन बढ़ेंगे। रोजगार के संसाधन उपलब्ध होंगे। इस मौके पर वित्तमंत्री तरुण भनोत ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से जबलपुर में मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए सहमति ले ली है।

विश्वास से आएगा निवेश
उन्होंने प्रदेश में निवेश पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री का कहना था कि इसके लिए जरूरी है कि लोगों का प्रदेश के प्रति विश्वास बढ़े। यह बढेग़ा तो आर्थिक गतिविधियां और रोजगार बढेग़ा। इस दिशा में सरकार ठोस कदम उठा रही है। इसमें सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल भी अहम भूमिका निभाएगा।

15 साल कैमरे की राजनीति

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि इससे पहले प्रदेश में निवेश की बात होती रही है। उन्होंने भाजपा सरकार पर 15 साल तक कैमरे और विज्ञापन की राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल खड़ा किया कि इस राजनीति से निवेश आया है? इन वर्षों में जितने उद्योग आए नहीं उससे ज्यादा बंद हो गए।

दिल्ली में धरना दे भाजपा
प्रदेश में अतिवृष्टि से भाजपा के आंदोलन को कठघरे में लाते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष बेवजह हल्ला मचा रहा है। वह गलत जगह राजनीति कर रहा है। उन्हें किसानों की इतनी चिंता है तो दिल्ली में जाकर धरना दें। वहां अपनी पार्टी एवं मंत्रियों से मुआवजा लाएं। उन्होंने कहा कि उनकी न तो आंख चलती है न कान। ये लोग सिर्फ मुंह चलाते हैं। 15 साल ऐसे ही शासन करते रहे। कार्यक्रम को वित्तमंत्री तरुण भनोत, सामाजिक न्यायमंत्री लखन घनघोरिया, ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह एवं राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने भी संबोधित किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो