script

कैबिनेट के बाद सीएम कमलनाथ करेंगे बड़ी घोषणा

locationजबलपुरPublished: Feb 13, 2019 12:14:06 pm

Submitted by:

gyani rajak

शिवाजी मैदान में सज रहा दरबार, मंत्री भी होंगे शामिल,
16 फरवरी को जबलपुर में होनी है बैठक

CM will make big announcement after cabinet

CM will make big announcement after cabinet

जबलपुर. कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ की छत्रपति शिवाजी महाराज स्टेडियम सदर में होने वाली सभा के लिए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। सभास्थल पर मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के कई मंत्री शामिल रहेंगे। इसमें शहर की विकास योजनाओं के भूमिपूजन और लोकार्पण भी किए जाएंगे। यहीं पर मुख्यमंत्री अपना उद्बोधन देंगे। सभा को लोकसभा चुनाव से जोडकऱ भी देखा जा रहा है। इसलिए कांग्रेस पार्टी भी इस मौके को किसी कीमत पर गंवाना नहीं चाहती है।
बड़ा मंच और पंडाल
सभास्थल पर बड़ा मंच एवं पंडाल लगाया जा रहा है। इसमें शहर एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों के अलावा कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी भी शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद कमलनाथ का भी यह पहला जबलपुर दौरा है। ऐसे में कई बड़ी घोषणाएं भी यहां से की जा सकती है। यह प्रयास जबलपुर में भाजपा की ताकत कम करने के लिए भी किए जाएंगे। इस बीच जिन स्थानों पर कार्यक्रम होने हैं, वहां सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं की स्थितियों की समीक्षा मंगलवार को भी की गई। जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों प्रगति की जानकारी ली।

ट्रेंडिंग वीडियो