scriptयहां शुरू हो गई ठंड, हवा में नमीं से बढ़ी सिहरन, रात को कांपे लोग | cold wave minimum temperature in madhya pradesh | Patrika News

यहां शुरू हो गई ठंड, हवा में नमीं से बढ़ी सिहरन, रात को कांपे लोग

locationजबलपुरPublished: Oct 23, 2019 10:41:03 am

Submitted by:

Lalit kostha

यहां शुरू हो गई ठंड, हवा में नमीं से बढ़ी सिहरन, रात को कांपे लोग
 

जबलपुर. शहर में मंगलवार को सुबह से रात तक आसमान पर बादलों का डेरा बना रहा। दिन और रात के तापमान में सिर्फ चार डिग्री अंतर होने से सिहरन भी महसूस हुई। सुबह शहर के कुछ क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हुई। उसके बाद दिन भर मौसम नम बना रह। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार को मौसम साफ होने की संभावना है। हालांकि बादलों की रिमझिम फुहारों से हवा में ठंडक और बढ़ सकती है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ को प्रभावी होने के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। 26 अक्टूबर तक बादल और बारिश का मौसम बने रहने का पूर्वानुमान है। सम्भाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश का पूर्वानुमान है।

सुबह रिमझिम बारिश, दिनभर छाए रहे बादल, दिन-रात के पारे में सिर्फ पांच डिग्री अंतर, बढ़ी सिहरन

अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। बादलों का कारण न्यूनतम तापमान बढ़ा हुआ है। सुबह की आद्र्रता 91 और शाम की आद्र्रता 70 प्रतिशत रही। उत्तर पूर्वी हवा की औसत रफ्तार 1-2 किमी प्रति घंटा रही। पूर्वी हवा से नमी ओर उत्तर की ओर से सर्द हवा आ रही है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र तिवारी के अनुसार आसमान साफ होने के बाद धूप होगी और तापमान में गिरावट आएगी। मौसम बदलने के साथ ही ओस गिरने लगी है।

मौसम के परिवर्तन का प्रभाव
मौसम के परिवर्तन का प्रभाव लोगों पर पडऩे लगा है। रात और अलसुबह घर से बाहर निकले वाले लोग सर्दी से बचाव के गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। रात में घर से बाहर निकले पर सर्दी लग रही है। दिन में धूप नहीं होने के कारण इन दिनों सर्दी का अहसास होने लगा है। कुछ क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद मौसम के मिजाज में बदलाव आया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो