scriptप्रदेश के महानगरों में सबसे सर्द ये शहर, वर्ष 2020 में सबसे कम तापमान रेकॉर्ड | coldest day in winter season weather news mp | Patrika News

प्रदेश के महानगरों में सबसे सर्द ये शहर, वर्ष 2020 में सबसे कम तापमान रेकॉर्ड

locationजबलपुरPublished: Jan 11, 2020 12:26:18 pm

Submitted by:

deepankar roy

बर्फीली हवा से तापमान में गिरावट, धूप में भी छूटी कंपकंपी

cold weather in ajmer

cold weather in ajmer

जबलपुर. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद शहर पहुंची बर्फीली हवा ने पूरे प्रदेश को कंपकंपा रखा है। चारों प्रमुख महानगरों में सबसे कम तापमान शुक्रवार को जबलपुर में दर्ज हुआ। उसके अगले दिन की सुबह भी सबसे सर्द रही। वर्ष २०२० में सबसे कम तापमान रेकॉर्ड शनिवार को रेकॉर्ड किया गया है। सुबह से ठंडी हवा चली। तापमान में भी गिरावट आई। शीतलहर चलने से धूप में भी सर्दी से राहत नहीं मिली। पूरे दिन गलन महसूस हुई। पूरे दिन लोग गर्म कपड़ों में लिपटें रहे। घरों के अंदर दिन के समय भी लोग हीटर, अंगीठी जलाकर बैठे। रात में बर्फ की तरह चुभ रही शीतलहर से बचने के लिए लोग आग सेंकते नजर आए।

उत्तरी हवा से लुढक़ा पारा

बारिश, हल्के बादल के बाद शुक्रवार को आसमान पूरी तरह से साफ हो गया। सूरज ने अपना तेज दिखाया। सुबह तीन-चार किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से उत्तर-पूर्व हवा चली। दोपहर में हवा की दिशा बदली। गति 5-6 किमी प्रतिघंटा होने के साथ ही हवा की दिशा उत्तरी हो गई। धूप का तेज और हवा का वेग बढऩे के साथ-साथ सर्दी बढ़ती चली गई। तापमान में गिरावट आई। गुरुवार की अपेक्षाकृत तापमान में तेज गिरावट हुई।

अधिकतम तापमान आठ डिग्री नीचे

– शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। ये गुरुवार के मुकाबले तीन डिग्री कम होने के साथ ही सामान्य से आठ डिग्री नीचे रहा।

– शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। ये सामान्य से एक डिग्री कम है। आद्र्रता सुबह के समय 78 प्रतिशत और शाम को 53 प्रतिशत थीं।

– शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। ये सामान्य से छह डिग्री कम है। शुक्रवार के अपेक्षाकृत तापमान करीब 3.9 डिग्री सेल्सियस कम है।

पुर्वानुमान-

मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। संभाग के जिलों में शीतलहर की संभावना है।

प्रमुख महानगर में तापमान

शहर : अधिकतम : न्यूनतम

जबलपु र : 16.8 : 8.5

भोपाल : 16.7 : 5.5

ग्वालियर : 18.4 : 5.8

इंदौर : 19.5 : 7.1

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो