जबलपुर

weather report : दिन में खिली धूप, सीजन की सबसे ठंडी रही रात

बुलबुल का रुख बदलने और उत्तर-पूर्वी चलने से मौसम हल्का सर्द

जबलपुरNov 11, 2019 / 12:01 pm

deepankar roy

एमपी में समय से 10 दिन पहले ठंड की दस्तक

जबलपुर. शहर में मंडरा रहे हल्के काले बादल रविवार को छंटने लगे। भोर में धुंध छायी रही। दोपहर में धूप खिली। इससे मौसम ने करवट ली। दोपहर के वक्त तापमान सामान्य के करीब ही था। लेकिन, देर शाम तक हवा का मिजाज हल्का ठंडा हो गया। सीजन में अभी तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान रेकॉर्ड हुआ। रात में मौसम हल्का सर्द महसूस हुआ। बंगाल में चक्रवाती तूफान ‘बुलबुल’ के टकराने से शहर का मौसम ज्यादा प्रभावित नहीं हुआ। मौसम वैज्ञानिक आरके दत्ता के अनुसार बुलबुल शहर और सम्भाग से दूर है। इससे सीधा कोई प्रभाव स्थानीय स्तर पर अभी होने की सम्भावना नहीं है। बुलबुल के प्रभाव से मौसम में कुछ नमी आने और हल्के बादल कुछ समय तक मंडरा सकते हैं।

अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ये सामान्य के बराबर था। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 16.8 डिग्री सेल्सियस था। ये इस सीजन में अभी तक का सबसे कम तापमान है। सुबह के समय आद्र्रता 78 प्रतिशत और शाम को 54 प्रतिशत थीं। तीन किमी प्रतिघंटे की औसत गति से उत्तर-पूर्वी हवा चलीं। मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार चक्रवाती तूफान ने उत्तर-पूर्वी राज्यों का रुख कर लिया है। सोमवार को मौसम मुख्यत: शुष्क बना रहेगा। तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी।

Home / Jabalpur / weather report : दिन में खिली धूप, सीजन की सबसे ठंडी रही रात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.