script

फरवरी में भी शीतलहर का कहर, कांप रहा पूरा प्रदेश, मौसम की चेतावनी

locationजबलपुरPublished: Feb 11, 2019 10:14:32 am

Submitted by:

Lalit kostha

फरवरी में भी शीतलहर का कहर, कांप रहा पूरा प्रदेश, मौसम की चेतावनी
 

Coldest wave in mp all February 2019 weather update

Coldest wave in mp all February 2019 weather update

जबलपुर। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और हवा की दिशा उत्तरी होने से फरवरी में भी कंपकंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान में तीसरे दिन भी गिरावट दर्ज की गई। आलम यह है कि गर्म कपड़ों से दूरी बना चुके लोगों को दोबार इनका सहारा लेना पड़ रहा है। पिछले वर्षों के रेकॉर्ड के अनुसार पांच साल में फरवरी का महीना सबसे ज्यादा सर्द है। इस बार 15 फरवरी के बाद भी सर्दी का असर रहने का पूर्वानुमान है। इस सीजन में जनवरी की सर्दी पहले ही चार साल का रेकॉर्ड तोड़ चुकी है। फरवरी में पिछले पांच साल में न्यूनतम तापमान सबसे कम है। मौसम विज्ञानियों का पूर्वानुमान है कि 12 फरवरी तक आसमान साफ रहने की संभावना है। इस कारण तापमान में गिरावट हो सकती है।

news facts- पांच साल से सबसे सर्द है फरवरी तीन दिन में 11.6 डिग्री गिरा पारा

तीसरी बार शीतलहर
सीजन में तीसरी बार शहर शीतलहर की चपेट में आया है। 28 दिसम्बर को न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री और 29 जनवरी को 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 10 फरवरी को न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के बार-बार प्रभावी होने से मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है। तीन दिन में न्यूनतम तापमान में 11.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। शहर में रविवार को उत्तरी हवा की रफ्तार 5-6 किमी प्रति घंटा थी। न्यूनतम तापमान शनिवार के मुकाबले 6 डिग्री गिरकर 6.4 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 22.3 डिग्री सेल्सियस था। सुबह और शाम की आद्र्रता क्रमश: 62 और 26 प्रतिशत थी। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक आरके दत्ता के अनुसार सोमवार को मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।

एक्सपर्ट की राय
मौसम विभाग के रिटायर वैज्ञानिक केजी नियोगी के अनुसार इस साल कई बार पश्चिमी विक्षोभ आया। इसमें अंतराल के कारण सर्दी बढ़ी। मौसम में यह परिवर्तन जलवायु असंतुलन का संकेत है। हवा की दिशा उत्तरी रहने पर तापमान में गिरावट आएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो