scriptकलेक्टर गाइडलाइन : 106 नई लोकेशन में 350 से 700 रुपए वर्गफीट के बीच होगी भूखंड की रजिस्ट्री | Collector guideline: Rs 350 to 700 ft. Registry of plot at new locatio | Patrika News

कलेक्टर गाइडलाइन : 106 नई लोकेशन में 350 से 700 रुपए वर्गफीट के बीच होगी भूखंड की रजिस्ट्री

locationजबलपुरPublished: Aug 03, 2021 12:12:18 pm

Submitted by:

Lalit kostha

कलेक्टर गाइडलाइन : 106 नई लोकेशन में 350 से 700 रुपए वर्गफीट के बीच होगी भूखंड की रजिस्ट्री

Collector Guideline

Collector Guideline

जबलपुर। जिले में नई लोकेशन पर सोमवार से नए रेट के आधार पर रजिस्ट्री प्रारंभ हो गई। इन जगहों पर पहली बार अधिकृत रूप से नई दरें तय की गई हैं। यह औसतन 350 रुपए से 700 रुपए प्रति वर्गफीट के बीच है। संबंधित क्षेत्र के जो भी लोग रजिस्ट्री के लिए आए, उन्हें इसकी जानकारी दी गई। शासन ने कलेक्टर गाइडलाइन को नहीं बढ़ाया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष तक उसे यथावत रखा है लेकिन नई लोकेशन पर नए रेट तय करने के निर्देश दिए थे।

नगरीय क्षेत्र में 95 और ग्रामीण क्षेत्र की 11 नई जगह

106 नई लोकेशन में ज्यादातर कॉलोनियां शामिल हैं। ये नगर निगम एवं ग्रामीण क्षेत्रों की हैं। नगरीय क्षेत्र में 95 और ग्रामीण क्षेत्र की 11 लोकेशन में नई दरों पर रजिस्ट्री होंगी। इनमें उप पंजीयक कार्यालय जबलपुर के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र की 66 व ग्रामीण की 8, सिहोरा में नगरीय क्षेत्र की 27 और ग्रामीण क्षेत्र की 3 तथा पाटन क्षेत्र की नगरीय क्षेत्र की 2 लोकेशन शामिल की गई हैं। वर्तमान समय में भी यहां पर रजिस्ट्री होती थी लेकिन वे तय नहीं थी। अब पहली बार जिला मूल्यांकन समिति ने नई लोकेशन को तलाशकर उनकी गाइडलाइन तय की है।

सामान्य रहीं रजिस्ट्री की संख्या: शासन के द्वारा कलेक्टर गाइडलाइन की दर यथावत रखे जाने से जिले में प्रतिदिन रजिस्ट्री की संख्या सामान्य दिनों की तरह हो रही हैं। सोमवार को भी यही स्थिति रही। लगभग 130 से 140 रजिस्ट्री हुईं। अभी रजिस्ट्री की दर 12.50 प्रतिशत है। वहीं महिला के नाम पर रजिस्ट्री करने पर 2 प्रतिशत की छूट मिलती है।

जिले में 106 नई लोकेशन तय की गई थीं। इनमें नए पहली बार लागू किए गए हैं। इन्हीं दरों के आधार पर अब दस्तावेजों का पंजीयन किया जाएगा। औसत दर 350 से लेकर 700 रुपए प्रति वर्गफीट है।
– रजनेश सोलंकी, जिला पंजीयक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो