scripthindi latest news कलेक्टर ले रहा था रिश्वत, तभी हुआ ये, देखें पत्रिका जबलपुर न्यूज बुलेटिन | collector taking a bribe hindi latest news Jabalpur | Patrika News

hindi latest news कलेक्टर ले रहा था रिश्वत, तभी हुआ ये, देखें पत्रिका जबलपुर न्यूज बुलेटिन

locationजबलपुरPublished: Sep 23, 2017 04:53:46 pm

Submitted by:

Lalit kostha

जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, कटनी की खबरों के लिए देखें पत्रिका डॉट कॉम

IAS taking a bribe, collector taking a bribe, hindi latest news Jabalpur, news in hindi, hindi latest news, today news hindi, today news, ias 2017, ias vision, vision, ias exam, upsc, Indian Administrative Service, Union Public Service Commission, IAS, IAS coaching, IAS Question

IAS taking a bribe, collector taking a bribe, hindi latest news Jabalpur, news in hindi, hindi latest news, today news hindi, today news, ias 2017, ias vision, vision, ias exam, upsc, Indian Administrative Service, Union Public Service Commission, IAS, IAS coaching, IAS Question

नगर निगम के लालमाटी जोन दफ्तर में लोकायुक्त का छापा,टैक्स कलेक्टर लिपिक अजमेर सिंह टेकामको रिश्वत लेते रंगे हांथो पकड़ा, 2हज़ार रुपये की मांगी थी रिश्वत
जबलपुर। नगरनिगम में रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के आरोप नए नहीं हैं। विपक्ष के साथ ही सत्ता पक्ष के भी कई पार्षद दबी जुबान से अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा यहां जारी काली कमाई के किस्से बताते रहते हैं पर यह बात उस समय जगजाहिर हो गई जब यहां एक कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। लोकायुक्त ने यह कार्रवाई की। हैरत की बात तो यह है कि जिस टैक्स कलेक्टर को यहां पकड़ा गया है उसका काम टैक्स जमा करने का था लेकिन वह टैक्स कम करने के नाम पर लोगों से हजारों रुपए वसूल रहा था। इस तरह यह रिश्वतखोर निगम को न जाने कितने लाखों-करोड़ों रुपए का चूना लगा चुका होगा। इस मामले की अब अग्रिम पड़ताल की जाएगी।
——————-
मोहनिया में शुरू हुआ निर्माण, एमआईसी के साथ महापौर ने किया मुआयना, छह मंजिला होंगे पीएम आवास शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी बनेगा
शहर में पीएम आवास योजना के आवासों के निर्माण में तेजी आ गई है। पहले चरण में मोहनिया में १६३२ आवासों का निर्माण किया जा रहा है। यहां बन रहे आवास छह मंजिला होंगे। इनमें लिफ्ट की सुविधा भी होगी। इसके अलावा गार्डन, प्ले ग्राउंड, सामुदायिक भवन, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पार्किंग, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य सुविधाएं होंगी। शुक्रवार सुबह महापौर स्वाति गोडबोले ने एमआईसी मेम्बर के साथ मोहनिया पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान निगम अध्यक्ष सुमित्रा बाल्मीकि, योजना प्रभारी नवीन रिछारिया, एमआईसी मेम्बर रेखा सिंह, वीणा जैन, वार्ड पार्षद डीपी कुमरे, कार्यपालन यंत्री संजय पांडे, सहायक यंत्री सुनील दुबे मौजूद थे।
—————————-
दिशा अभियान की बैठक में निगम कमिश्नर और बिजली विभाग के अधीक्षण यंत्री की खिंचाई, डोर-टू-डोर और बेतहाशा बिल पर अधिकारियों की लगी क्लास
गली-कूचों से कचरा उठ नहीं रहा है। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन फे ल है। शहर की सफाई व्यवस्था ठप है। इसे दुरुस्त किए बिना शहरवासियों के घरों में ६ करोड़ के मीटर लगाने का क्या औचित्य है? विधायक अशोक रोहाणी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में दिशा की बैठक में ये सवाल उठाए और निगम प्रशासन पर नाराजगी जताई।
——————————-
मोहनिया के लोगों ने समस्या का निराकरण न होने पर जताया आक्रोश, पानी के लिए रोका महापौर निगम अध्यक्ष का वाहन
लम्बे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे मोहनिया के लोगों ने शुक्रवार को महापौर का रास्ता रोक लिया। इसके बाद निगम अध्यक्ष, एमआईसी मेंम्बर का वाहन भी रोका। पानी
की समस्या का समाधान न होने पर क्षेत्रीय पार्षद को खरी-खरी सुनाई। मोहनिया में बन रहे पीएम आवासों का निरीक्षण कर लौट रहीं महापौर स्वाति गोडबोले के वाहन को देखते ही पहले से उनका इंतजार कर रहे मोहनिया बस्ती के महिला-पुरुष सड़क पर आ गए। पिछली बार जब महापौर यहां आई थीं, तब भी क्षेत्रीय लोगों ने उनसे पानी की समस्या हल करने की मांग की थी।
——–
दूसरे दिन भी जारी रहा दुर्गाप्रतिमा स्थापना का दौर, सुनरहाई दुर्गोत्सव समिति में पत्रिका आरती, उमड़े लोग
शहर में दो दिन से जमकर बारिश हो रही है। गुरुवार को जहां दिनभर और रात में पानी गिरा वही शुक्रवार को भी सुबह से ही हल्की बरसात शुरु हो गई। बारिश के कारण नवरात्र उत्सव की तेयारियां प्रभावित हुई। कई जगहों पर तो प्रतिमा स्थापित नहीं हो सकी, ऐसे में दूसरे दिन दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की गई। दुर्गोत्सव समिति सुनरहाई में मातारानी के सजे दरबार की आेर से गुजरने वालों को पांव ठहर जा रहे हैं। नख से शिख तक जवाहरात से सजी भगवती की नयनाभिराम प्रतिमा के समक्ष कोई हाथ जोड़कर प्रार्थना और आरती कर रहा है तो कोई फोटो और सेल्फी के साथ यादें संजो रहा है। पत्रिका ने शुक्रवार को शहर की सबसे पुरानी दुर्गोत्सव समिति में मां की आरती की।


अन्य खबरों के लिए देखें न्यूज बुलेटिन-

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो