scriptये क्या हो रहा संस्कारधानी में, पढक़र शर्मसार हो जाएंगे आप | College girl gets raped | Patrika News

ये क्या हो रहा संस्कारधानी में, पढक़र शर्मसार हो जाएंगे आप

locationजबलपुरPublished: Mar 09, 2019 11:45:18 pm

Submitted by:

santosh singh

पनागर थाना क्षेत्र में कॉलेज छात्रा को बंधक बनाकर बलात्कार, आरोपी के चंगुल से भाग कर छात्रा पहुंची थाने, बेलबाग में मां-बेटी के साथ तो अधारताल में महिला ने दर्ज करायी बलात्कार की शिकायत

Rape case

Rape case

जबलपुर। जिले के पनागर, बेलबाग और अधारताल थाना क्षेत्र में बलात्कार की तीन प्रकरण सामने आने से सनसनी फैल गयी। पनागर थाना क्षेत्र में जहां 22 वर्षीय कॉलेज छात्रा को एक युवक बंधक बनाकर बलात्कार करता रहा। वहीं बेलबाग में एक आरोपी सात साल तक 44 वर्षीय महिला के साथ और दो महीने से उसकी बेटी के साथ बलात्कार कर रहा था। अधारताल थाने में 30 वर्षीय महिला ने आठ महीने पहले हुए बलात्कार की शिकायत दर्ज करायी।
पनागर से अपहरण कर ले गया था आरोपी
पनागर पुलिस के अनुसार छात्रा एक मार्च की सुबह आठ बजे कॉलेज निकली थी। घर वापस न आने पर पिता ने तीन मार्च को पनागर में उसकी गुमशुदगी दर्ज करायी। सात मार्च को अचानक छात्रा अपनी बहन के घर पहुंची और इसके बाद पिता उसे अपने साथ ले गया। छात्रा ने बयान में बताया कि वह एक मार्च को आधार कार्ड बनवाने पनागर गयी थी। वहां शाम छह बजे रमन यादव मिला। उसे वह जानती थी। रमन ने घर छोडऩे के बहाने बाइक से लेकर तालाब के पास खेत में बने मकान में ले गया। वहां बंधक बनाकर बलात्कार करता रहा। सात मार्च को वह मौका पाकर वहां से भाग कर बहन के घर पहुंची थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(एन),343,366 भादवि का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
मां-बेटी के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
बेलबाग पुलिस के अनुसार महिला फूटाताल निवासी रूस्तम खान को सात साल से जानती है। वह उसके घर आता-जाता था। 27 मार्च 2012 को रूस्तम उसके घर पहुंचा और बलात्कार किया। इसके बाद ये सिलसिला जारी था। उसने आठ मार्च को भी उसके साथ बलात्कार किया। उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देकर चला गया। रूस्तम के जाने के बाद उसकी बेटी ने बताया कि दो महीने से उसके साथ भी वह बलात्कार कर रहा था। मां-बेटी इसके बाद थाने पहुंची और बलात्कार का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी रूस्तम के खिलाफ बलात्कार, धमकी देने, एससी-एसटी एक्ट का प्रकरण दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
आठ महीने बाद दर्ज कराई बलात्कार की शिकायत
अधारताल पुलिस के अनुसार महिला ने बताया कि घर से बाहर आते-जाते समय बबलू उर्फ पुरुषोत्तम शर्मा उसे घूरता था। 11 जून 2018 को दोपहर दो बजे वह घर पर अकेली थी। तभी बबलू उसके घर आया और उसके साथ बलात्कार किया। उसने किसी को कुछ न बताने की धमकी दी थी। दो महीने बाद उसने पुरुषोत्तम की पत्नी से पूरी बात बताई, तो वह उलटे उससे झगड़ा करने लगी। इसके दो महीने बाद वह पति के साथ शहर से बाहर रहने चली गई थी। वहां उसने पति को घटना बतायी। इसके बाद वह उसे लेकर लौटा। शनिवार को दोनों थाने पहुंचे और घर में घुसकर बलात्कार करने, धमकी देने का प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
उधर, बालिका के साथ बलात्कार की कोशिश करने वाला धराया
कोतवाली थानांतर्गत रहने वाली सात वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने सीसीटीवी में कैद आरोपी के फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की। आरोपी भरतीपुर निवासी बाबू यादव उर्फ आदर्श है। वह नरघैया में कपड़े की दुकान में काम करता है। इसके पहले पीडि़त बालिका के घर के पास भी काम कर चुका है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को जेल भेज दिया। आरोपी ने मंगलवार को बालिका के साथ उस समय बलात्कार की कोशिश की थी, जब वह भाई के साथ साइकिल लेकर खेल रही थी।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो