scriptexclusive interview: फीमेल कैरेक्टर पर गुत्थी ने खोला ये चौंकाने वाला राज | comedian sunil grover special interview in jabalpur | Patrika News

exclusive interview: फीमेल कैरेक्टर पर गुत्थी ने खोला ये चौंकाने वाला राज

locationजबलपुरPublished: Jan 07, 2018 10:03:37 pm

Submitted by:

Premshankar Tiwari

स्वच्छता अभियान की अलख जगाने जबलपुर आए हैं मशहूर कॉमेडी आर्टिस्ट सुनील ग्रोवर

sunil grover

Sunil Grover

जबलपुर। गुत्थी, डॉ. मशहूर गुलाटी या रिंकू भाभी..। अपने हर कैरेक्टर को बखूबी निभाने का प्रयास करता हूं, लेकिन फीमेल कैरेक्टर अधिक एंजॉय करता हूं। मां, बहन, कुलीग्स, साथी के रूरूप में फीमेल्स को अधिक ऑब्जर्व किया है। यही वजह है कि उनके कैरेक्टर अधिक करता हूं। मशहूर कॉमेडी आर्टिस्ट सुनील ग्रोवर ने पत्रिका से विशेष बातचीत में यह बातें साझा की। उन्होंने कहा कि स्क्रीन पर भले ही वे फीमेल के कैरेक्टर में नजर आते हैं, लेकिन जो कैरेक्टर महिला असल जिंदगी में निभाती है, वह बहुत कठिन है। महिलाएं जो किरदार असलियत में निभाती हैं, वह मेरे किरदार से बहुत बड़ा है। हम केवल फिजिकल रूप में ही नकल कर सकते हैं।

लोगों का प्यार अहम
एक किरदार की जीवटता लम्बे समय तक बनाए रखना कितना कठिन है? इस सवाल पर सुनील कहा कहना है कि अनुभवों के ऊपर कुछ कैरेक्टर होते हैं। जब तक आर्टिस्ट का कैरेक्टराइजेशन क्लीयर होगा, उतना ही उसे आप लम्बे समय तक निभा पाएंगे। इसके लिए लोगों का प्यार मिलना भी बहुत जरूरी है। बाकी जब तक लोग हंसते रहते हैं, तब कैरेक्टर चलते रहते हैं। जब नहीं हंसते हैं, तब बंद हो जाते हैं।

मैं बेहद खुशनसीब
सुनील ग्रोवर ने बताया कि वे शुरू ही मिमिक्री करते आ रहे हैं। उन्हें एंटरटेनमेंट फील्ड में ही आना था। रेडियो में भी काम किया, जिसे लोगों ने बहुत सराहा। रेडियो में रिजल्ट तुरंत आता है, टीवी में रिजल्ट एक सप्ताह में आता है और फिल्मों का रिजल्ट आने में कई साल लग जाते हैं। तीनों ही चीजों की अपनी-अपनी रीच है। रेडियो कमाल का माध्यम है। आपने रिकॉर्ड किया और चीज रेडी। रेडियो में जब गया, तब यह नहीं पता था कि टीवी में जाऊंगा और लेाग इतना पसंद करेंगे। मुझे लोगों का प्यार मिला, मैं अपने आप को खुशनसीब मानता हूं।

सफाई आइना है
सुनील ने कहा कि सा-सफाई से हमारे व्यक्तित्व की भी परख होती है। हमारे कैरेक्टर का पता चलता है। हमारा घर और आस पड़ोस जितनाफ स्वच्छ होगा, वैसे ही माहौल के विचार हमारे मन में आएंगे। अच्छी सेहत के लिए भी स्वच्छता जरूरी है। हर व्यक्ति को इसका ध्यान रखना चाहिए। इससे आपकी कॉलोनी और शहर का भी नाम रोशन होता है।

यह भी कहा
– जिसे लोग एंजॉय करते हैं, मुझे भी वहीं पसंद है।
– मैं अपना फेवरिट हूं और खुद के आर्ट को बहुत एंजॉय करता हूं।
– कई कैरेक्टर में आना स्विच ऑफ- स्विच ऑन जैसा है। खुद को इस मोड के लिए हमेशा तैयार रखना होता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो