scriptयहां तो गजब हो गया! कोरोना प्रोटोकाल तोड़-तोड़कर आम लोगों ने निगम का खजाना भर दिया | common people filled treasure by breaking Corona protocol | Patrika News

यहां तो गजब हो गया! कोरोना प्रोटोकाल तोड़-तोड़कर आम लोगों ने निगम का खजाना भर दिया

locationजबलपुरPublished: Oct 30, 2020 07:29:12 pm

Submitted by:

shyam bihari

जबलपुर में अब तक करीब डेढ़ करोड़ का जुर्माना लगाया गया
 
 

 

यह है स्थिति
– अब तक 1 लाख 15 हजार 530 लोगों पर कार्रवाई
– 1 करोड़ 27 लाख 40 हजार 858 रुपए का जुर्माना।
– सात लोग व संस्थाओं पर दर्ज हो चुकी है एफआइआर।
– कार्रवाई में अब तक 103 दुकानों को किया गया है सील।
जबलपुर। बिना मास्क के घर से बाहर निकलने और सोशल डिस्टेंसिंग तोडऩे वालों की संख्या जबलपुर शहर में रोजाना बढ़ रही है। ऐसे लोगों से रोको टोको अभियान के तहत जुर्माना भी वसूला जा रहा है। फिर भी स्थिति में बहुत ज्यादा सुधार नहीं हो रहा है। जुर्माना की राशि से शासन का खजाना जरूर भरता जा रहा है। बुधवार शाम तक जिले में कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले 1 लाख 15 हजार 530 लोगों से एक करोड़ 27 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला जा चुका है। जिला प्रशासन नगर निगम, पुलिस और राजस्व अधिकारियों के सहयोग से यह अभियान चला रहा है। जुर्माना के जरिए लोगों को हिदायत दी जा रही है कि वे कोरोना को हल्के में नहीं लें। कम से कम मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। इस कार्रवाई में सबसे ज्यादा जुर्माना पुलिस और नगर निगम ने वसूला है।

जुर्माना कार्रवाई की स्थिति
कार्यालय—कुल जुर्माना रुपए में —व्यक्ति
पुलिस 7365400 28202
नगर निगम 4357671 75081
एसडीएम जबलपुर 60842 507
एसडीएम गोरखपुर 80800 486
एसडीएम अधारताल 124500 1220
एसडीएम रांझी 190190 1299
एसडीएम पाटन 47050 415
एसडीएम शहपुरा 27700 229
एसडीएम सिहोरा 104039 727
एसडीएम कुंडम 29600 263
नगर पालिका परिषद पनागर 24600 307
नगर परिषद पाटन 46746 406
नगर परिषद शहपुरा 20100 164
नगर परिषद सिहोरा 97150 903
नगर परिषद मझौली 28700 260
नगर परिषद बरेला 22560 3880
नगर परिषद कटंगी 111020 1076
नगर परिषद भेड़ाघाट 7540 105

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो