scriptदिग्विजय सिंह ने उठाया ये बड़ा कदम, प्रदेश की राजनीति में मची खलबली – वीडियो | congress big step in mp assembly election 2018-19 | Patrika News

दिग्विजय सिंह ने उठाया ये बड़ा कदम, प्रदेश की राजनीति में मची खलबली – वीडियो

locationजबलपुरPublished: Jul 31, 2018 03:52:22 pm

Submitted by:

Lalit kostha

दिग्विजय सिंह ने उठाया ये बड़ा कदम, प्रदेश की राजनीति में मची खलबली – वीडियो

controversial statement of digvijay singh on surgical strike

controversial statement of digvijay singh on surgical strike

जबलपुर। भारतीय युवा कांग्रेस के द्वारा प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी उज्जवला योजना के तहत महिलाओं से ऋण सहमति का फॉर्म भरवाने महिला अत्याचार और किसानों की परेशानी को लेकर 5 अगस्त को जेल भरो आंदोलन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत जबलपुर से हो रही है भारत बचाओ जेल भरो आंदोलन में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और राज्यसभा सदस्य विवेक कृष्ण तंखा के साथ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शशांक दुबे ने पत्रकार वार्ता में दी।


उनका कहना था कि सरकार हर साल 20000000 युवाओं को रोजगार देने के वादे से पीछे हट चुकी है। प्रदेश में लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है। सभी शहरों के युवा दूसरे प्रदेशों में पलायन के लिए मजबूर है। जबलपुर में ऑर्डनेंस फैक्ट्री में मिलने वाला रोजगार भी अब कम हो गया है। महिलाओं के साथ रोजाना बलात्कार की घटनाएं हो रही है। अपराधियों में कानून का डर नहीं है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष लखन घनघोरिया ने कहा कि शहर और प्रदेश में अपराधियों की संख्या बढ़ती जा रही है। युवा के हाथ में किताबों की जगह स्मेक और गांजा दिया जा रहा है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बंटी शेलके ने कहा कि यह आंदोलन प्रदेश में जबलपुर से शुरू हो रहा है। इसमें हजारों की तादाद में कार्यकर्ता सरकार वादाखिलाफी के खिलाफ अपनी गिरफ्तारियां देंगे।


युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि किसान बीज खाद बिजली और बारदानों के लिए परेशान है। उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दल अराजक बातें फैला कर देश में अशांति का माहौल तैयार कर रही हैं। सौ प्रतिशत एफडीआई किए जाने से चीन सहित दूसरे देशों का भला भाजपा सरकार कर रही है। इसके बावजूद भी देश में विदेशी निवेश घट रहा है।जिससे अर्थव्यवस्था लड़खड़ा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो