scriptये हैं जबलपुर के सिंघम, पहुंच दिखाने वाले नेता और बिल्डर डर से भागे, तोड़ दिए अवैध निर्माण: देखें वीडियो | congress bjp leaders encroachment removing by IAS, IPS jabalpur | Patrika News

ये हैं जबलपुर के सिंघम, पहुंच दिखाने वाले नेता और बिल्डर डर से भागे, तोड़ दिए अवैध निर्माण: देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: Dec 16, 2019 11:45:42 am

Submitted by:

Lalit kostha

ये हैं जबलपुर के सिंघम, पहुंच दिखाने वाले नेता और बिल्डर डर से भागे, तोड़ दिए अवैध निर्माण: देखें वीडियो
 

atikraman_002.jpg

congress bjp leaders encroachment removing by IAS, IPS jabalpur

जबलपुर. जिला प्रशासन, नगर निगम व पुलिस की संयुक्त‘माफिया दमन दल’ में कार्रवाई के दूसरे दिन रविवार को ही दरार पड़ गई। स्टार पार्क में कार्रवाई के लिए पहुंची टीम के साथ बिल्डर ने बदसलूकी की। झूमाझटकी करने की कोशिश की। इसके बाद भी पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर छोड़ दिया। प्रशासन ने मामले में बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही, तो पुलिस ने महज रोजनामचा बनाकर उसे छोड़ दिया। सूत्रों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर बिल्डर को पहले हिरासत में लिया गया था। प्रशासन ने उस पर एफआईआर के निर्देश दिए, लेकिन रात होते तक जाने क्या हुआ कि मामला पलट गया।

सरकार के अपराध मुक्त अभियान के दूसरे दिन ही प्रशासन-पुलिस में समन्वय बिगड़ा
माफिया दमन दल में ‘दरार’, बिल्डर पर कार्रवाई को लेकर आपस में ही तकरार

 

atikraman_001.jpg

सार्वजनिक पार्क, सडक़ पर किया था कब्जा
टी म ने उखरी चौराहे के पास शताब्दीपुरम स्थित स्टार पार्क में रविवार को बड़ी कार्रवाई की। स्टार पार्क के डायरेक्टर बिल्डर संदेश जैन ने यहां जबलपुर विकास प्राधिकरण के तीन पार्क को निजी बताते हुए कब्जे में ले रखा था। सडक़ पर अवैध गेट का निर्माण कराकर कार्यालय बना लिया था। उसे अमले ने जमींदोज कर दिया। बिल्डर ने संदेश जैन ने कार्रवाई रोकने के लिए धौंस दिखाई। अधिकारियों को अपशब्द कहे व झूमाझपटी की गई। शताब्दीपुरम स्थित स्टार पार्क में अधारताल तहसील के प्रभारी एसडीएम आशीष पांडे मौके का निरीक्षण करने गए। जांच में पता चला कि संदेश जैन ने सार्वजनिक मार्ग पर प्रवेशद्वार के साथ बिना अनुमति के कार्यालय बनाया था। जेडीए के लगभग डेढ़ एकड़ की जमीन पर बने तीन पार्क पर बिल्डर का कब्जा था। बिल्डर ने इन पार्कों को निजी बताकर करोड़ों के ड्यूप्लेक्स बेचे।

अवैध निर्माण की खबर पर पूरा अमला मौके पर पहुंचा। बगीचा और कार्यालय सम्बंधी दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया। बिल्डर जैन ने स्वयं के कहीं दूर होने की बात कही। प्रशासन ने बिल्डर को दस्तावेज पेश करने के लिए दो दिन का समय दिया। इस बीच बीच सडक़ पर रखे गमले को कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू की गई, तो बिल्डर संदेश जैन मौके पर पहुंचा गया। उसने प्रशासनिक अमले व अफसरों को अपशब्द कहे। चोरी का आरोप लगाने लगा। दस्तावेजों की जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। रात 9.30 बजे तक प्रशासन ने स्टार पार्क का मुख्य प्रवेश द्वार तोड़ दिया।

 

 

 

atikraman_003.jpg

बिना अनुमति के तान दी धनप्रभा कॉलोनी
गोहलपुर के पास कृष्णा कॉलोनी अमखेरा के पीछे बिल्डर नोबल डिसूजा ने धनप्रभा कॉलोनी बिना किसी अनुमति के बनाई थी। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, तो बिल्डर डिसूजा गायब था। टीम ने उसके कार्यालय को तोड़ दिया। इस दौरान स्थानीय नागरिक आ गए। अधिकारियों से उन्होंने कार्रवाई का कारण पूछा एवं उनके घरों पर कार्रवाई नहीं करने की बात कही। अधिकारियोंं ने कहा कि आम लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुचाया जाएगा। यह कार्रवाई माफियाओं के खिलाफ की जा रही है। अमखेरा रोड से 25 से ज्यादा वाहनों में प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी करीब एक किमी अंदर धनप्रभा कॉलोनी पहुंचे। यहां केवल एक कार्यालय तोड़ा गया। इस पर कलेकटर भरत यादव ने नाराजगी जताई। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कार्यालय तोडऩे के लिए इतनी फोर्स की जरूरत क्या थी? उन्होंने कहा कि माफियाओं का पूरा रिकॉर्ड तैयार कर सख्त कार्रवाई करें।

 

atikraman_004.jpg

मेडिकल और शोरूम भी देखा
कलेक्टर भरत यादव, एसपी अमित सिंह और नगर निगम कमिश्नर आशीष कुमार ने शिकायत के आधार पर मेडिकल क्षेत्र सहित कृषि उपज मंडी के सामने स्थित एक शोरूम और दूसरी जगह का निरीक्षण किया। अब इनके दस्तावेज निकलवाए जा रहे हैं, उसी आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्टार पार्क के बिल्डर संदेश जैन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बिल्डर ने शासकीय कार्य में बाधा डालने के साथ ही झूमाझपटी की थी। पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो इसका भी पता लगाया जाएगा।
– भरत यादव, कलेक्टर

स्टार पार्क में जो घटनाक्रम हुआ है, उसमें संदेश जैन के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। घटनाक्रम को रोजनामचे में दर्शाया गया है।
– अमित सिंह, एसपी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो