scriptकांग्रेस नेता का विवादित बयान: भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार को बताया दूध की मक्खी- देखें वीडियो | Congress controversial statement at BJP president | Patrika News

कांग्रेस नेता का विवादित बयान: भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार को बताया दूध की मक्खी- देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: Apr 22, 2018 10:32:56 am

Submitted by:

Lalit kostha

कांग्रेस नेता का विवादित बयान: भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार को बताया दूध की मक्खी- देखें वीडियो

Congress controversial statement at BJP president

Congress controversial statement at BJP president

जबलपुर. पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बदलने पर विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने नंदकुमार चौहान को दूध की मक्खी की तरह निकाल दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने मतलब के लिए राकेश सिंह को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। संगठन में हुए बदलाव के बाद भाजपा में शीत युद्ध शुरू हो गया है।

यादव बोले भाजपा हर मोर्चे पर फेल
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फे ल है। बेटियां, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। अपराध चरम पर है, किसान परेशान है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बदले या फिर कोई और बदलाव लाए अब ज्यादा असर पडऩे वाला नहीं है। लोगों को समझ में आ चुका है कि सरकार की कथनी और करनी में तालमेल नहीं है।

about- अधिवक्ताओं व नेताओं ने दिखाया दमखम, विधिक विमर्श के बहाने कांग्रेस के क्षत्रप आए एक मंच पर, किया ‘चुनावी शंखनाद’

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (लीगल, मानवाधिकार व आइटी सेल) के संयोजन में शनिवार को शहर में हुए विधिक विमर्श २०१८ के बहाने कांग्रेस ने प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए शंखनाद किया। लम्बे समय बाद प्रदेश कांग्रेस के तीन क्षत्रप दिग्विजय सिंह , कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया एक मंच पर आए। एकजुटता दिखाने का भरपूर प्रयास किया। दिग्विजय सिंह कुछ बचे, लेकिन कमलनाथ व ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लिया। प्रदेश भर से आए हजारों वकीलों व बड़़ी संख्या में कांग्रेस, युकां कार्यकर्ताओंं की मौजूदगी में दिग्गज कांग्रेस नेताओं ने भाजपा को हराने का संकल्प लिया।

न्याय हुआ महंगा : दिग्विजय
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में न्याय महंगा हो गया है। उनका कहना था कि न्यायिक नियुक्ति आयोग को केवल जजों की नियुक्ति के सम्बंध में ही सीमित नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि इसे न्यायपालिका के सुचारु संचालन व न्याय सबको मिले, इस आशय से कार्य करना चाहिए। सांसद कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश का मतदाता बार-बार नहीं छला जा सकता। जिस दिन मतदान होगा, वह इसका हिसाब लेगा। जबकि, कार्यक्रम के संयोजक राज्यसभा सदस्य अधिवक्ता विवेक तन्खा ने अधिवेशन के 10 सूत्रीय एजेंडे के बारे में कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर अधिवक्ता और पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट लाया जाएगा। कोर्ट को जनसुविधाओं से जोडऩे की दिशा में कार्य करेंगे।

कार्यकर्ता संगठित
विमर्श कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा में पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी और कर्मठ कार्यकर्ता संगठित है। पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। केंद्र व राज्य सरकार की हर नाकामी को उजागर किया जाएगा। कमलनाथ ने कहा व्यापमं घोटाले को लेकर भी दिल्ली में पार्टी जल्दी ही बड़ा खुलासा करेगी।

वरिष्ठ वकीलों का सम्मान
संविधान के मुख पृष्ठ की डिजाइन के लिए ब्यौहार राममनोहर सिन्हा की बहू संगीता को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने अनुपम व संगीता लंदन से आए थे। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र तिवारी, रामेश्वर नीखरा, आदर्शमुनि त्रिवेदी, इन्द्रा नायर, सतीश चंद्र दत्त को सम्मानित किया गया।

 

Congress controversial statement at BJP president

कई जिलों से आए अधिवक्ता
आयोजन में मंडला, डिंडोरी, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सतना, रीवा, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, भोपाल व ग्वालियर के बार अध्यक्ष, सचिव समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की प्रस्तावना समन्वयक शशांक शेखर ने रखी व संचालन राहुल पाठक और सत्येन्द्र ज्योतिषी ने किया। आयोजन में विधानसभा उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, विधायक तरुण भनोत, नीलेश अवस्थी, रजनीश सिंह, ओमकार मरकाम, अजय गुप्ता, जगत बहादुर सिंह अन्नू, रामेश्वर नीखरा, अशोक गुप्ता, रत्नेश अवस्थी, आरके सिंह सैनी, मनीष मिश्रा, खालिद नूर, राजू मलौया, राधेलाल गुप्ता, कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, ग्रामीण अध्यक्ष राधेश्याम चौबे, मदन तिवारी, कौशल्या गोंटिया, संजय यादव, शशांक दुबे, मदन तिवारी, शैला जैन, तरुण रोहितास, आलोक मिश्रा, रिंकू तिवारी, रीतेश अग्रवाल, जितिन राज, सार्थक सेठी, गजेन्द्र सोनकर, शाबान मंसूरी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता व कांग्रेसी उपस्थित थे।

ये नजारे भी दिखे-
– कार्यक्रम के दौरान कमलनाथ, दिग्विजय सिंह व ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक उनके पास जाने की कोशिश करते रहे।
– कार्यक्रम समाप्त होते ही कमलनाथ को विधायक नीलेश अवस्थी के यहां जाना था लेकिन इससे पहले अफरा-तफरी मच गई। कार्यकर्ता उनसे मिलने आतुर थे, उन्हें बड़ी मुश्किल से विधायक निवास तक पहुंचाया गया।
– दद्दा परिसर हॉल में हजारों की तादाद में कांग्रेसी, वकील एवं आमजन मौजूद रहे। भीड़ को देखते हुए आयोजकों ने बाहर भी स्क्रीन लगातार कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया लेकिन गरमी के कारण गिनती के लोग कुर्सियों पर बैठे। सभी छांव ढूंढ़ते नजर आए।
– कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कमलनाथ को छोड़कर बांकी सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं होटल चले गए। जहां भोजन के बाद सभी अपने-अपने कमरों में चले गए लेकिन सलमान खुर्शीद आधा घंटे से ज्यादा समय तक आम कार्यकर्ताओं से लेकर वरिष्ठ नेताओं से मिलते रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो