scriptmp election 2018 राहुल गांधी बोले मप्र में सत्ता की लड़ाई नहीं लड़ रही कांग्रेस… | Congress is not fighting for power in mp, rahul gandhi statement | Patrika News

mp election 2018 राहुल गांधी बोले मप्र में सत्ता की लड़ाई नहीं लड़ रही कांग्रेस…

locationजबलपुरPublished: Nov 17, 2018 01:03:30 pm

Submitted by:

Lalit kostha

राहुल गांधी बोले मप्र में सत्ता की लड़ाई नहीं लड़ रही कांग्रेस…

Congress is not fighting for power in mp, rahul gandhi statement

Congress is not fighting for power in mp, rahul gandhi statement

जबलपुर। विधानसभा चुनावों की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है, आरोप प्रत्यारोप का दौर नेताओं के बीच बढ़ता जा रहा है। सत्ता की जंग में किसे सिंहासन हासिल होगा ये तो बाद की बात है। लेकिन अभी चुनाव प्रचार रोचक होता जा रहा है। जबलपुर अल्प प्रवास पर पहुंचे राहुल गांधी ने भाजपा को जमकर कोसा। उन्होंने कहा यह सत्ता की नहीं बल्कि सत्य के लिए लड़ाई है। सभी को मिलकर प्रदेश में विकास का नया आयाम बनाना है। उन्होंने कांग्रेसियों को एकजुट होकर लडऩे की बात भी कही।

News Facts-

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा…
‘अब लड़ाई सत्ता नहीं, सत्य के लिए’
अल्प प्रवास पर डुमना एयरपोर्ट पर आए

उल्लेखनीय है कि चुनावी सभा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को अल्प प्रवास पर डुमना एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ और प्रभारी दीपक बावरिया भी मौजूद थे। राहुल ने एयरपोर्ट पर जिले की विधानसभाओं के प्रत्याशियों से मुलाकात कर चुनावी तैयारियों के बारे में पूछा। इस बीच सभी प्रत्याशियों ने उन्हें जबलपुर में प्रचार के लिए आमंत्रित किया।
इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव, ग्रामीण अध्यक्ष राधेश्याम चौबे, विधायक तरुण भनोत, आलोक मिश्रा, सम्मति सैनी, विनय सक्सेना, पर्यवेक्षक अनिल भारद्वाज, जगत बहादुर सिंह अन्नू, शशांक दुबे, रामदास यादव, बाबा रिजवान, मामूर गुड्डू, पंकज वाजपेयी, चंदन श्रीवास्तव व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरक्षा सख्त, जांच के बाद मिली प्रवेश की अनुमति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आगमन को लेकर शुक्रवार को डुमना विमानतल की की सुरक्षा सख्त रही। कड़ी जांच के बाद यात्रियों को भी चैक इन और चैक आउट की अनुमति दी गई। ज्यादा सख्ती चैकइन करने वाले यात्रियों के लिए थी।
यात्रियों के साथ ही उनके सामानों की भी जांच की गई। हालांकि शुक्रवार को मुंबई से आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट सामान्य समय से देरी से पहुंची। पीएम और कांग्रेस अध्यक्ष की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस जवानों के साथ ही एनएसजी और एसपीजी के अधिकारी-जवान भी तैनात रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो