scriptकलेक्टर और पूर्व वित्तमंत्री कांग्रेस विधायक की बहस, विधायक ने जमकर लगाई क्लास- देखें वीडियो | congress mla tarun bhanot and collector jabalpur video viral | Patrika News

कलेक्टर और पूर्व वित्तमंत्री कांग्रेस विधायक की बहस, विधायक ने जमकर लगाई क्लास- देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: Apr 18, 2021 03:04:10 pm

Submitted by:

Lalit kostha

अस्पताल संचालकों की कलेक्टर ले रहे थे बैठक, अचानक पहुंचे तरुण भनोत बिफरे

congress mla tarun bhanot

congress mla tarun bhanot

जबलपुर। रविवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिले के अस्पताल संचालकों की बैठक कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बुलाई। जिसमें कारेानो को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी बीच पूर्व वित्तमंत्री और कांग्रेस विधायक तरुण भनोत पहुंच गए। उन्होंने अस्पतालों में इलाज को लेकर बात की। इसी बीच किसी ने उन्हें टोक दिया, जिसके बाद तरुण भनोत और कलेक्टर के बीच जमकर बहस हो गए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो गया। वीडियो में स्पष्ट दिखाई व सुनाई दे रहा है कि तरुण भनोत बहुत गुस्से में हैं और कलेक्टर समेत मौजूद लोगों पर गुस्सा निकाल रहे हैं। ऑक्सीजन की कमी को लेकर तरुण भनोत ने बताया कि राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा और उनके द्वारा 32 टन ऑक्सीजन जबलपुर के लिए बुलवाई गई है जो शाम तक पहुंचने की संभावना है। वहीं कोरोना से बचाव के लिए तरुण भनोत ने अपनी ओर से नगद पांच लाख रुपए भी दिए हैं।
see video