जबलपुर

कलेक्टर और पूर्व वित्तमंत्री कांग्रेस विधायक की बहस, विधायक ने जमकर लगाई क्लास- देखें वीडियो

अस्पताल संचालकों की कलेक्टर ले रहे थे बैठक, अचानक पहुंचे तरुण भनोत बिफरे

जबलपुरApr 18, 2021 / 03:04 pm

Lalit kostha

congress mla tarun bhanot

जबलपुर। रविवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिले के अस्पताल संचालकों की बैठक कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बुलाई। जिसमें कारेानो को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी बीच पूर्व वित्तमंत्री और कांग्रेस विधायक तरुण भनोत पहुंच गए। उन्होंने अस्पतालों में इलाज को लेकर बात की। इसी बीच किसी ने उन्हें टोक दिया, जिसके बाद तरुण भनोत और कलेक्टर के बीच जमकर बहस हो गए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो गया। वीडियो में स्पष्ट दिखाई व सुनाई दे रहा है कि तरुण भनोत बहुत गुस्से में हैं और कलेक्टर समेत मौजूद लोगों पर गुस्सा निकाल रहे हैं। ऑक्सीजन की कमी को लेकर तरुण भनोत ने बताया कि राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा और उनके द्वारा 32 टन ऑक्सीजन जबलपुर के लिए बुलवाई गई है जो शाम तक पहुंचने की संभावना है। वहीं कोरोना से बचाव के लिए तरुण भनोत ने अपनी ओर से नगद पांच लाख रुपए भी दिए हैं।
see video

Home / Jabalpur / कलेक्टर और पूर्व वित्तमंत्री कांग्रेस विधायक की बहस, विधायक ने जमकर लगाई क्लास- देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.