scriptकांग्रेस का बड़ा ऐलान, MP में BJP सरकार के खिलाफ होगा प्रदेश व्यापी आंदोलन | Congress preparation for mass movement against unemployment in MP | Patrika News

कांग्रेस का बड़ा ऐलान, MP में BJP सरकार के खिलाफ होगा प्रदेश व्यापी आंदोलन

locationजबलपुरPublished: Jul 26, 2021 02:41:50 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-बेरोजगारी होगा बड़ा मुद्दा

कांग्रेस फ्लैग

कांग्रेस फ्लैग

जबलपुर. जिले में छावनी परिषद (कैंट बोर्ड) चुनाव की आहट सुनाई देने लगी है। इसकी शुरूआत कांग्रेस ने बड़ा ऐलान कर के की है। पार्टी ने कहा है कि बेरोजगारी को लेकर पार्टी जल्द ही MP में BJP सरकार के खिलाफ प्रदेश व्यापी आंदोलन छेड़ेगी। इसकी शुरूआत बहुत जल्द जबलपुर से की जाएगी।
अभिषेक चिंटू
जबलपुर कैंट बोर्ड (छावनी परिषद) के पूर्व उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेस नेता अभिषेक चौकसे ‘चिंटू’ ने कहा है कि जनता ने बड़ी उम्मीद से बीजेपी को वोट दिया। इसमें युवाओं का बड़ा योगदान रहा, लेकिन अब वो युवा खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। बीजेपी शासन में बेरोजगारी का सारा रिकार्ड टूट चुका है। बेगारी शीर्ष पर है। इससे युवा मन आक्रोशित है। ऐसे में अब कांग्रेस ऐसे युवाओ को जोड़ कर मध्य प्रदेश में प्रदेश व्यापी आंदोलन छेड़ेगी। ये युवा ही प्रदेश व देश में परिवर्तन की लहर लाएंगे।
चिंटू का कहना है कि कांग्रेस स्वतंत्रता आंदोलन वाली छवि के साथ इंकलाब का शंखनाद कर चुकी है। देश को जिस पार्टी ने आजादी दिलाई, अब वही जनता को अन्याय से मुक्ति दिलवाएगी। एक नया सबेरा लाया जाएगा। इसके लिए बैठकों का दौर जारी है। पूरी तैयारी के साथ भाजपा की अनुचित नीतियों का विरोध किया जाएगा। इससे जनता के बीच बेहतर संदेश जाएगा।

उन्होंने बताया कि छावनी परिषद क्षेत्र की जनता कांग्रेस के साथ है। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस हमेशा सुख-दुख की साथी रही है। भाजपा ने सिर्फ अवसरवादी मानसिकता का परिचय दिया है। स्थानीय विधायक विरासत का लाभ उठा रहे हैं। उनका स्वयं का ठोस अवदान नहीं। ऐसे में अब कैंट क्षेत्र की जनता परिवर्तन का मूड बना चुकी है तो कांग्रेस ने भी कमर कस लिया है। रात-दिन मेहनत करके कांग्रेस के सिपाही कैंट को भाजपा से मुक्त कराकर ही दम लेंगे। इसके लिए पूरी योजना बन चुकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो