script

मुख्यमंत्री की सभा में काले झंडे लेकर पहुंचे कांग्रेसी, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ

locationजबलपुरPublished: Sep 15, 2018 02:44:39 pm

Submitted by:

Lalit kostha

मुख्यमंत्री की सभा में काले झंडे लेकर पहुंचे कांग्रेसी, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ

congress protest against cm jan ashirwad yatra

congress protest against cm jan ashirwad yatra

जबलपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की जनआशीर्वाद यात्रा को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। गाडरवारा में होने जा रही इस यात्रा को लेकर जहां शासन प्रशासन पूरी मुस्तैदी से तैनात है, वहीं कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाने का एलान किया हुआ है। मुख्यमंत्री हालांकि अभी पहुंचे नहीं थे, लेकिन कांग्रेसियों की उग्रता और विरोध को देखकर पुलिस के हाथ पैर फूल गए। पुलिस ने कांग्रेसियों को पहले तो सभा स्थल पर जाने से रोका, इसके बाद हुई झूमाझटकी के बाद सभी कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूरे शहर में पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। ताकि मुख्यमंत्री की सभा में किसी प्रकार का विघ्र उत्पन्न न हो।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन के पूर्व से ही कांग्रेस विरोध का मन बना चुकी थी। शुक्रवार को एक होटल में किसान कांग्रेस की पत्रकार वार्ता में भी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध की बात कांग्रेस नेताओं ने कही थी। इसके अलावा गन्ना किसानों के आंदोलन में भी जब किसानों ने गन्ने एवं शिवराज सिंह चौहान की फोटो के साथ होली जलाई थी। उसमें भी कई कांग्रेसी मौजूद थे। वहीं सुबह से ही CM को काले झंडे दिखाने की तैयारी की जा रही। इसके लिए कांग्रेस के बड़े नेता प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मिनेन्द्र डागा प्रदेश सचिव मनीष राय छोटू सुनीता पटेल सुरेंद्र पटेल आदि उपस्थित थे। पुलिस ने कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर अज्ञात स्थान पर भेजा। नगर पालिका अध्यक्ष अनीता रवि शेखर जायसवाल एवं अनेक कांग्रेसी पट्टे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने निकले थे। इन्हें पुलिस ने थाने के सामने से गिरफ्तार किया । दोनों स्थानों से लगभग 400 कांग्रेसियों को गिरफ्तार करने की खबर है। इनमें ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जीनेश जैन सुरेंद्र पटेल अभिनय डेमो ले पूर्व विधायक दीनदयाल ढिमोले रवि शेखर जायसवाल आदि की गिरफ्तारी किये गए हैं। सुबह से ही sp धर्मेंद्र भदोरिया एडिशनल sp अभिषेक राजन एसडीओपी सुमित केरकेट्टा एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा।

ट्रेंडिंग वीडियो