scriptपेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी | Congress protest against petrol diesel price hike continues for second day | Patrika News

पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी

locationजबलपुरPublished: Jun 12, 2021 06:47:36 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

– सिहोरा पेट्रोल पंप पर जताया विरोध

पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

जबलपुर. पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार दूसरे दिन सड़कों पर उतरे और समीप के पेट्रोल पंप पर पहुंच कर विरोध जताया। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार से शुरू राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के क्रम में शनिवार को सिहोरा ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व व संयोजन में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिहोरा पेट्रेल पंप पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार को चेताया कि पेट्रोल व डीजल की बढ़ी कीमतें वापस न ली गईं और महंगाई पर लगाम न कसा गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में एकता ठाकुर, अशोक खरे, सुबोध पांडेय, रविदीप सिंह, प्रकाश कुरारिया, राजीव दीक्षित, अमोल चौरसिया, संदीप व्योहार, नीरज मिश्रा, विनीत श्रीवास्तव, आलोक पांडेय, डॉ. आर के यादव, राजेश पटेल, गुल्लू खान, पापे यादव, घनश्याम बडग्या, गिरधर सरावगी, सेख साबिर आदि प्रमुख रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो