scriptUP Lakhimpur incident के विरोध में जबलपुर में कांग्रेसियो का सत्याग्रह, रखा उपवास | Congress protest in Jabalpur against UP Lakhimpur incident kept fast | Patrika News

UP Lakhimpur incident के विरोध में जबलपुर में कांग्रेसियो का सत्याग्रह, रखा उपवास

locationजबलपुरPublished: Oct 05, 2021 04:58:56 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-प्रियंका गांधी को अविलंब रिहा करने और अभद्रता के लिए माफी मांगने की मांग

UP Lakhimpur incident के विरोध में जबलपुर में कांग्रेसियो का सत्याग्रह

UP Lakhimpur incident के विरोध में जबलपुर में कांग्रेसियो का सत्याग्रह

जबलपुर. UP Lakhimpur incident के विरोध में जबलपुर में कांग्रेसियो ने रखा उपवास। न्याय की मांग को लेकर टाउनहाल मैदान में गांधी प्रतिमा के पास बैठ कर शुरू किया सत्याग्रह।

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन से जुड़े लोगों ने सत्याग्रह स्थल पर मीडिया से बातचीत में कहा कि देश के किसान परेशान हैं। वो अपने स्तर से लोकतांत्रित तरीके से आंदोलन कर रहे है। लेकिन पहले तो सरकार उनकी नहीं सुन रही। ऊपर से अब एक केंद्रीय मंत्री के बेटे उन आंदोलनरत किसानों पर गाड़ी चढा देते हैं, जिसमें चार किसानों की मौत हो जाती है। इसकी जानकारी होते ही कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा पीड़ित किसान परिवार से मिलने लखीमपुर जाना चाहती हैं, पर पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर सीतापुर गेस्ट हाउस में नजरबंद कर देती है। कांग्रेसजनों ने यूपी पुलिस पर प्रियंका गांधी के साथ अभद्रता का आरोप भी लगाया।
कांग्रेसजनों ने कहा कि हम यूपी सरकार से मांग करते हैं, कांग्रेस महासचिव से अभद्रता करने वाले माफी मांगें और उन्हें वहां जाने दिया जाए जहां वो जाना चाहती हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह स्थल पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम की धुन पर कीर्तन भी किया।
बता दें कि यूपी के लखीमपुर कांड के चलते यूपी ही नहीं समूचे देश में विपक्ष (कांग्रेस,सपा,आमआदमी पार्टी व अन्य) आक्रोशित हैं। सीतापुर गेस्ट हाउस जहां प्रियंका गांधी को नजरबंद किया गया है, उसके बाहर कांग्रेसजन सत्याग्रह कर रहे हैं। बापू के प्रिय भजन का कीर्तन कर रहे हैं। जिलों में कांग्रेसजन लगातार सड़कों पर निकल कर विरोध जता रहे हैं। जुलूस निकाला जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो