script

MP में रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

locationजबलपुरPublished: Sep 25, 2021 05:07:20 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-भाजपा शासित केंद्र व राज्य सरकार पर बोला हमला

महंगाई के विरोध में कांंग्रेस का विरोध प्रदर्शन

महंगाई के विरोध में कांंग्रेस का विरोध प्रदर्शन

जबलपुर. रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने शनिवार को जबलपुर सहित पूरे प्रदेश में सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेसजनों नें भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों पर जमकर हमला बोला।
विधायक विनय सक्‍सेना के नेतृत्व में जबलपुर में आयोजित विरोध प्रदर्शन में पार्टीजनों ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि आम आदमी दिन-ब-दिन बढ़ती पेट्रोलियम प्रॉडक्ट्स की कीमतों स त्रस्त हैं। गृहस्थी चलाना मुश्किल हो रहा है। आलम यह है कि रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1000 के पार पहुंचने वाली है, जबकि पेट्रोल की कीमत 111 और डीजल की कीमत 100 से ऊपर पहुंच चुकी है। इतना ही नहीं खाद्य तल की कीमत भी आसमान छू रही है। लेकिन केंद्र हो या राज्य सरकार किसी को आम आदमी के इस संकट से जैसे कोई सरोकार ही न हो। उन्होंने आमजन का आह्वान किया कि अब वक्त आ गया है कि महंगाई के विरोध में आमजन को भी सड़क पर उतरना होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो