scriptनए साल पर शहर आने-जाने के लिए दर्जनों कनेक्टिंग फ्लाइट्स | connecting flights to and fro city on new year | Patrika News

नए साल पर शहर आने-जाने के लिए दर्जनों कनेक्टिंग फ्लाइट्स

locationजबलपुरPublished: Dec 28, 2019 08:09:39 pm

Submitted by:

virendra rajak

विमान कम्पनियां दे रहीं सुविधा

 new flight

new flight

जबलपुर. नए साल पर दिल्ली और मुम्बई सहित अन्य मेट्रो सिटी से जबलपुर आने-जाने वालों के लिए अच्छी खबर हैं। 30, 31 दिसम्बर और एक व दो जनवरी को दिल्ली और मुम्बई से दर्जनों विमान यात्रियों को जबलपुर पहुंचाएंगे। हालांकि ये सभी कनेक्टिंग फ्लाइट्स हैं। इनमें हवाई यात्रा करने पर फ्लायर्स को दो या तीन स्टॉप पर रुकना पड़ेगा।
नववर्ष के चलते विमान कम्पनियों ने छोटे रूट से विमानों को हटाकर बड़े रूट पर संचालित करने का निर्णय किया है। ऐसे में छोटे रूट के यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए कनेक्टिंग फ्लाइटï्स चलाई जा रही है।
किसी का एक, तो किसी के तीन स्टॉप
कनेक्टिंग विमान से सफर करने वाले हवाई यात्रियों को दो से तीन स्टॉप लेने पड़ सकते हैं। इस दौरान उन्हें विमान बदलने के साथ ही नए सिरे से बोर्डिंग करनी होगी। कनेक्टिंग फ्लाइट्स से शहर आने वालों को आठ से 25 घंटे लग सकते हैं।
सभी रूट्स पर बढऩे लगा किराया
नववर्ष के पूर्व सभी रूट्स पर किराया बढऩे लगा है। कोलकाता-जबलपुर का किराया कम है। हैदराबाद से जबलपुर की यात्रा भी सस्ती है, लेकिन दिल्ली और मुम्बई का फेयर आसमान छू रहा है।
रूट : तारीख/फ्लाइट : तारीख/फ्लाइट : तारीख/फ्लाइट : तारीख/फ्लाइट
जबलपुर से दिल्ली : 30/2 : 31/02 : 01/03: 02/03
दिल्ली से जबलपुर : 30/05 : 31/41 : 01/05: 02/04
जबलपुर से मुम्बई : 30/18: 31/02 : 01/03: 02/10
मुम्बई से जबलपुर : 30/23: 31/23 : 01/28: 02/18
जबलपुर से हैदराबाद : 30/12 : 31/02 : 01/02: 02/02
हैदराबाद से जबलपुर : 30/5 : 31/05 : 01/05: 02/03
जबलपुर से अहमदाबाद : 30/01 : 31/36 : 01/02:02/02
अहमदाबाद से जबलपुर : 30/09 : 31/17 : 01/12: 02/08
जबलपुर से कोलकाता : 30/1 : 31/00 : 01/00: 02/00
कोलकाता से जबलपुर : 30/3 : 31/03 : 01/03: 02/01
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो