scriptलापता Controversial rap singer MC KODE ‘आदित्य’ मिले MP के इस जिले में | Controversial rap singer MC KODE aka Aditya found in Jabalpur | Patrika News

लापता Controversial rap singer MC KODE ‘आदित्य’ मिले MP के इस जिले में

locationजबलपुरPublished: Jun 11, 2021 11:10:06 am

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

Controversial rap singer MC KODE जो जून से लापता रहा

आदित्य तिवारी

आदित्य तिवारी

जबलपुर. दिल्ली पुलिस को जिस विवादित रैप सिंगर (Controversial rap singer MC KODE) की फिछले एक सप्ताह से तलाश थी, वह MP के इस जिले में मिला। अब पुलिस उसे वापस दिल्ली ले जाएगी। बता दें कि रैप सिंगर दो जून से दिल्ली लापता था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दिल्ली के वसंत कुज थाने में दर्ज है। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही। हालांकि इस पूरे मामले से जबलपुर पुलिस अनभिज्ञ बता रही है। लिहाजा यह रहस्य अभी भी कायम है कि दिल्ली पुलिस को आदित्य जबलपुर में मिला कहां से और दिल्ली पुलिस ने जबलपुर पुलिस से इस संबंध में अब तक संपर्क क्यों नहीं किया।
बताया जा रहा है कि विवादित रैप को लेकर लगातार सुर्खियों में बने MC KODE उर्फ आदित्य 2 जून को दिल्ली स्थित साउथ वसंत कुंज के अपने घर से लापता हो गए थे। 4 जून को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक सुसाइड नोट भी डाला था। इस मामले में आदित्य की मां ने साउथ दिल्ली वसंत कुंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी, तभी से दिल्ली पुलिस उसकी तलाश में थी। बता दें कि एमसी कोडे हिंदू धर्म ग्रंथों और देवी-देवताओं पर विवादित रैप सॉंग गाने के लिए हमेशा सुर्खियों में रहे हैं।
MC KODE उर्फ आदित्य
बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस विवादित रैप सिंगर को यमुना नदी पर खोजा था। बाद में फोन और मोबाइल रिकॉर्ड के आधार पर दिल्ली पुलिस ने उसे जबलपुर से ढूंढ निकाला। सोशल मीडिया पर भी आदित्य तिवारी के मिलने की खबर आग की तरह फैल गई।
तस्वीरों में आदित्य के साथ दिल्ली पुलिस के एसआई संदीप और सिपाही विनोद समेत विजय पाल नजर आ रहे हैं, जिन्होंने उसे ढूंढ निकाला है। एमसी कोडे की बरामदगी के बाद एक गुत्थी अभी तक अनसुलझी है कि आखिर दिल्ली पुलिस ने आदित्य को जबलपुर के किस इलाके से ढूंढा है। वह छुपा कहां था। दरअसल जबलपुर पुलिस अब तक पूरे मामले से खुद को अनभिज्ञ बता रही है।
आदित्य तिवारी

ट्रेंडिंग वीडियो