scriptकोरोना: जबलपुर में दो दिन में 30 नए पॉजिटिव केस | Corona: 30 new positive cases in two days in Jabalpur | Patrika News

कोरोना: जबलपुर में दो दिन में 30 नए पॉजिटिव केस

locationजबलपुरPublished: Jul 09, 2020 07:14:23 pm

Submitted by:

Manish garg

कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 487 हुई

Corona virus (symbolic photo)

Corona virus (symbolic photo)

जबलपुर

जबलपुर में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जबलपुर में बुधवार और गुरुवार को 30 नए पॉजिटिव केस सामने आ गए। इसके साथ ही जबलपुर में पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 487 हो गए।
मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब व एनआइआरटीएच से मिली जांच रिपोर्ट में गुरूवार को 12 लोग कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। जबकि बुधवार को नगर निगम के एक अधिकारी सहित कुल 18 लोग पॉजिटिव आए थे। गुरुवार को जो पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। । संक्रमित मिले लोगों में छोटी ओमती निवासी एक ही परिवार के तीन सदस्य हैं। इसमें पूर्व में पॉजिटिव मिली महिला का 25 वर्षीय पुत्र और 51 वर्ष का पति व 25 वर्ष की आयु का एक अन्य सदस्य शामिल है।
आइटीआइ चुंगी नाका के पास राजीव गांधी नगर में 27 वर्षीय महिला, छोटी ओमती में उडिय़ा मोहल्ला निवासी 8 वर्षीय बच्ची, 55 वर्षीय पुरुष और उसकी 48 वर्षीय पत्नी, गढ़ाफाटक स्थित लाल स्कूल के पीछे रहने वाली 58 वर्षीय महिला, गढ़ाफाटक स्थित रामनगर में छह साल का बालक, इसी क्षेत्र में रहने वाला 27 साल के युवक को भी संक्रमित पाया गया है। ये सभी पूर्व में पॉजिटिव मिले लोगों के सम्पर्क में आए थे।
इनके अलावा पे्रमसागर पुलिस चौकी के पास बलराम आटा चक्की के सामने रहने वाला 15 साल का किशोर और राजीव गांधी वार्ड में शांति नगर निवासी 53 वर्ष के पुरुष की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो