scriptCurfew Alert : जेल बंदियों से परिजन की मुलाकात पर रोक, सिर्फ फोन पर कर सकेंगे बात | Corona Curfew Alert | Patrika News

Curfew Alert : जेल बंदियों से परिजन की मुलाकात पर रोक, सिर्फ फोन पर कर सकेंगे बात

locationजबलपुरPublished: Mar 25, 2020 08:13:40 pm

Submitted by:

reetesh pyasi

13 लैंडलााइन पर सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक कर सकेंगे बात
 

2

centrak jail

जबलपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए केंद्रीय जेल सुभाष चंद्र बोस में बंदियों की परिजनों से मुलाकात प्रतिबंधित कर दी गई है। परिजनों को बंदियों से मोबाइल और लैंडलाइन पर सप्ताह में दो बार पांच मिनट के लिए बात कराने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
बात करने की टाइमिंग बढ़ाई
जेल अधीक्षक गोपाल ताम्रकार ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए बात करने की टाइमिंग में भी दो घंटे की बढ़ोत्तरी की गई है। अब सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक लोग बात कर सकेंगे। पहले ये सुविधा सुबह नौ से दोपहर एक बजे के लिए ही नियत थी। इसके लिए जेल में 13 नम्बर जारी किए गए हैं। इन पर सिर्फ इनकमिंग की सुविधा दी गई है।
ये नम्बर जारी
पूर्वी खंड : 7649881204, 7649881205, 9406740090, 7649881650
पश्चिम खंड : 7649881206, 7649881207, 9406742490, 7649881911
आजाद हिंद खंड : 7649881203, 7649881380, 9406729140
महिला खंड : 9406720801
अस्पताल खंड : 7649881002

जुआफड़ पर छापा, पांच गिरफ्तार
गोसलपुर पुलिस ने मंगलवार दोपहर 12.30 बजे बरनू तिराहा स्थित होटल के पास जुआ फड़ पर दबिश देकर पांच लोगों को जुआ खेलते पकड़ा। आरोपियों के पास से 13 हजार 370 रुपए जब्त किए गए। आरोपियों के नाम केवलारी निवासी राजेश मिश्रा, हाउसिंग बोर्ड झांसी ग्राम निवासी सुनील दुबे, मुकेश चौरसिया धरमपुरा, लाखन सिंह निवासी ग्राम धमधा, रविन्द्र कुमार कोरी निवासी बरनु तिराहा बताए गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो