scriptश्मशान में हो रही अवैध वसूली, एक दिन में 31 शव जले, जगह कम पड़ी- देखें वीडियो | corona death cases increase in last 24 hours, jabalpur horrible face | Patrika News

श्मशान में हो रही अवैध वसूली, एक दिन में 31 शव जले, जगह कम पड़ी- देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: Apr 14, 2021 03:29:45 pm

Submitted by:

Lalit kostha

निगरानी नहीं, श्मशान के बाहर भी हो रहा अंतिम संस्कार
 

death.jpg

corona death cases increase

जबलपुर। मदन महल पहाड़ी से लगे चौहानी मुक्तिधाम में निगरानी के अभाव में अंतिम संस्कार की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। आलम यह है कि यहां पहाड़ी के किनारे तक अंतिम संस्कार किया जा रहा है। अस्पतालों से आने वाले शव को घंटों धूप में रखा जाता है। अंतिम संस्कार के लिए दी जाने वाली लकड़ी की तौल पत्थरों के बांट से की जाती है। शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढऩे के साथ जान गंवाने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। मदन महल पहाड़ी से लगे चौहानी मुक्तिधाम में मृत कोरोना संक्रमितों की अंत्येष्टि मोक्ष संस्था के साथ नगर निगम प्रशासन करा रहा है। यहां एक बार में आठ शव के अंतिम संस्कार के लिए शेड बनाए गए हैं। लेकिन, मृतकों की संख्या बढऩे से दाह संस्कार चबूतरे के किनारे किया जा रहा है। स्वीकृति के बाद संस्था करती है अंत्येष्टि मृतक के परिजन और रिश्तेदारों के साथ प्रशासनिक स्वीकृति के बाद ही मोक्ष संस्था कोरोना प्रोटोकॉल के तहत शवों का अंतिम संस्कार करती है।

 

death.png

चौहानी मुक्तिधाम में हुईं 31 अंत्येष्टि
चौहानी मुक्तिधाम में मंगलवार को कोरोना संक्रमितों और संदिग्ध मरीजों के शवों का अंतिम संस्कार सुबह से रात तक जारी रहा। इस दौरान 31 शवों की अंत्येष्टि की गई। इनमें से 21 शवों का अंतिम संस्कार नगर निगम के कर्मचारियों और 10 शवों की अंत्येष्टि मोक्ष संस्था के कार्यकर्ताओं ने की। मुक्तिधाम में कोरोना से जान गवाने वालों के अंतिम संस्कार में नगर निगम की टीम की ओर से की गई अनियमितताओं के वीडियो सोशल मीडिया पर पहले भी वायरल हो चुके हैं। इसमें परिजन से अवैध वसूली, मृत देह के पैक बैग को खोलने आदि का मामला सामने आया था। यहां अंतिम संस्कार के लिए जगह होने के बाद भी मंगलवार दोपहर तक एक मृतक का शव धूप में रखा हुआ था।

ट्रेंडिंग वीडियो